Location: पलामू
मेदिनीनगर।शहर थाना क्षेत्र के रेड़मा बाईपास रोड हरिजन हॉस्टल स्थित स्थानीय निवासी युधिष्ठिर गिरी के पुत्र विकेश गिरी उम्र 17 वर्ष गुरुवार की शाम मानसिक तनाव में आकर अपने घर में फांसी लगा कर आत्महत्या कर लिया।जानकारी के अनुसार दो दिन पहले मृतक विकेश गिरी के चाचा का अकास्मिक निधन हो गया था।घर के सभी लोग गांव चले गए थे।विकेश गिरी अपने घर में अकेला था।इसी बीच फांसी लगा कर आत्महत्या कर लिया। इसके बाद स्थानीय लोगों के द्वारा इस घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर स्थानीय लोगों से घटना के बारे में जानकारी लेकर शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया।वही इस घटना के बाद से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।वही घटना के बाद से पुलिस घटना से संबंधित मामले की जांच में जुट गई है।












