Location: पलामू
मेदिनीनगर।शहर थाना क्षेत्र के हमीदगंज मोहल्ला निवासी संतोष शर्मा के पुत्र रोहित कुमार शर्मा उम्र 20 वर्ष बुधवार की सुबह अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया। जिसके कारण उसकी हालत गंभीर हो गई। इसके बाद समाजसेवी सैलेश चंद्रवंशी और परिजनों के द्वारा रोहित को इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया।जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वही इस घटना के बाद से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।वही इस घटना के बाद से शहर थाना की पुलिस घटना से संबंधित मामले की छानबीन में जुट गई है।












