मादक पदार्थ के साथ दो व्यक्ति गिरफ्तार भेजे गए न्यायिक हिरासत में

Location: पलामू

मेदिनीनगर।शहर थाना की पुलिस ने मादक पदार्थ के साथ गिरफ्तार कर दो व्यक्तियों को रविवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। इस संबंध में शहर थाना प्रभारी ज्योति लाल रजवार ने बताया कि वरीय पदाधिकारी के निर्देशानुसार शहर में मादक पदार्थ का क्रय विक्रय करने वाले तस्करो के विरुद्ध आसूचना संकलन कर लागातार अभियान एवं छापामारी किया जा रहा था। इसी क्रम में दिनांक 24.8.2025 को गुप्त सूचना मिला कि दो युवक सफेद रंग का आपाची मोटरसाईकिल से JH03Y-5210 से सवार होकर शाहपुर पुल से होते हुए डालटनगंज शहर की ओर प्रवेश कर रहे है, जो अपने साथ मादक पदार्थ रखे हुए है और खरीद बिक्री करने वाले हैं। गुप्त सूचना के आधार पर इसकी जानकारी अपने क्रीय पदाधिकारी को देते हुए छापामारी दल का गठन किया गया। उक्त सूचना का सत्यापन एवं छापामारी के लिये गठीत छापामारी दल के साथ सद्दीक चौक के पास पहुंच कर निगरप्ती किया जाने लगा। थोड़ी देर में समय करीब 13.30 बजे दो संदिग्ध युवक मोटरसाईकिल से आते हुए दिखे दोनो युवक पुलिस पार्टी को देख कर इधर-उधर भागने का प्रयास करने लगे लेकिन बाद में दोनो युवक को छापामारी दल के द्वारा पकड़ लिया गया। दोनो युवक के बदन की तलाशी लिये जाने पर दो स्मार्ट मोबाईल और लगभग 16 ग्राम अवैध ब्राउन सुगर बरामद किया गया। पकड़े गये दोनों युवक अपना अपना नाम 1. राकेश कुमार उर्फ नेपाली उम्र 35 वर्ष पिता गोपाल राम 2. राहूल कुमार उम्र 27 वर्ष पिता गोविन्द राम दोनो पता जेलहाता थाना शहर जिला पलामू बताये। पकड़े गये दोनो युवक ने अपना दोष स्वीकार किया है। दोनो युवक का पूर्व में भी अपराधिक इतिहास रहा है। पकड़े गए दोनों व्यक्तियों के पास से पुलिस ने
16 ग्राम ब्राउन सुगर,दो स्मार्ट मोबाईल,एक सफेद रंग का आपाची मोटरसाईकिल जिसका पंजीयन संख्या JH03Y-5210 है।गिरफ्तार व्यक्तयो का नाम
राकेश कुमार उर्फ नेपाली उम्र 35 वर्ष पिता गोपाल राम,राहूल कुमार उम्र 27 वर्ष पिता गोविन्द राम का नाम शामिल है।छापामारी अभियान में अंचलाधिकारी अमरदीप सिंह बलहौत्रा टिओपी वन प्रभारी इन्द्रदेव पासवान टाइगर मोबाइल के जवान राकेश कुमार सिंह,रोहीत कुमार,इसरार अहमद,अंचन राम शामिल थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Upendra Kumar

    Location: Palamu Upendra Kumar is reporter at Aapki Khabar from Palamu

    News You may have Missed

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर
    error: Content is protected !!