मातृ दिवस पर भावुक हुआ माहौल, बच्चों ने धोए मां के चरण

Location: Shree banshidhar nagar

श्री बंशीधर नगर – बिरला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, सिरियाटोंगर में मातृ दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत भगवान गौतम बुद्ध और मां सरस्वती की प्रतिमाओं पर पुष्पांजलि और नमन के साथ हुई।

विद्यालय के उप निदेशक युवराज सिंह ने मंच पर अपनी माता जी के चरण धोकर भारतीय संस्कृति की जीवंत मिसाल पेश की। इसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए छात्रों ने भी अपनी माताओं के चरण धोए और उनके मस्तक पर तिलक लगाकर उन्हें सम्मानित किया। इस दृश्य ने उपस्थित सभी लोगों को भावविभोर कर दिया और भारतीय संस्कृति की गरिमा को सुंदर रूप में सजीव किया।

कार्यक्रम में माताओं और बच्चों के बीच कई मनोरंजक खेलों का आयोजन किया गया, जिसमें सभी ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। छात्रों ने मनमोहक नृत्य और भावपूर्ण गीतों की प्रस्तुति से माहौल को संगीतमय बना दिया।

प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को प्रथम, द्वितीय और तृतीय पुरस्कारों से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान मंच पर आए माता-पिता ने अपनी माताओं के प्रति श्रद्धा और कृतज्ञता के भाव साझा किए, जिससे वातावरण और भी भावुक और गरिमामय हो गया।

कार्यक्रम का संचालन गर्गी जायसवाल ने किया, जबकि अंत में विद्यालय के प्राचार्य रविश प्रजापति ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर शिक्षकवृंद राजकुमार, भावना ओझा, अनामिका प्रजापति, विद्यालय के काउंसलर पीयूष और ऋचा सहित बड़ी संख्या में माताएं उपस्थित रहीं।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Dinesh Pandey

    Location: Shri Banshidhar Nagar Dinesh Pandey is Reporter at Aapki Khabar news channel from Shri Banshidhar Nagar

    News You may have Missed

    बोदरा शतचंडी महायज्ञ में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़, प्रवचन में माता सीता के आदर्शों का किया गया वर्णन

    बोदरा शतचंडी महायज्ञ में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़, प्रवचन में माता सीता के आदर्शों का किया गया वर्णन

    मारपीट मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए

    मारपीट मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए

    बेंगलुरु में काम के दौरान हादसे में प्रवासी मजदूर की मौत, पार्थिव शरीर गांव पहुंचते ही मातम

    बेंगलुरु में काम के दौरान हादसे में प्रवासी मजदूर की मौत, पार्थिव शरीर गांव पहुंचते ही मातम

    सर्वेश्वरी समूह आश्रम में धूमधाम से मनाया गया स्थापना दिवस, स्वास्थ्य शिविर सहित कई कार्यक्रम आयोजित

    सर्वेश्वरी समूह आश्रम में धूमधाम से मनाया गया स्थापना दिवस, स्वास्थ्य शिविर सहित कई कार्यक्रम आयोजित

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर
    error: Content is protected !!