मां गायत्री शक्तिपीठ में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, 400 लोगों ने लिया लाभ

Location: Manjhiaon

मझिआंव: चंद्री स्थित मां गायत्री शक्तिपीठ के द्वितीय वर्षगांठ के अवसर पर रविवार को नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) संजय कुमार पांडेय, जिला मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अशोक कुमार, गायत्री परिवार के जिला समन्वयक विनोद पाठक, जिला ट्रस्टी संजय सोनी, सांसद प्रतिनिधि शोभा जयसवाल सहित अन्य अतिथियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।

इस अवसर पर एसडीओ ने अपने संबोधन में कहा कि गायत्री परिवार द्वारा नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित कर लोगों को लाभ पहुंचाने का कार्य सराहनीय है। यदि ऐसे आयोजन नियमित होते रहें, तो क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलती रहेंगी। उन्होंने गायत्री परिवार की भूमिका की सराहना करते हुए कहा कि गायत्री महामंत्र के हवन-यज्ञ से पूरे इलाके का वातावरण शुद्ध होता है। साथ ही, उन्होंने आश्वासन दिया कि भविष्य में जहां भी इस तरह के कार्यक्रम होंगे, प्रशासन की सहभागिता अवश्य रहेगी। उन्होंने श्रीराम शर्मा आचार्य के आदर्शों एवं उपदेशों पर भी विस्तार से चर्चा की।

इसके बाद उन्होंने मंदिर में पूजा-अर्चना की। शिविर में विभिन्न रोगों के लगभग 400 मरीजों को उचित परामर्श, इलाज एवं दवा उपलब्ध कराई गई। शिविर में रेफरल अस्पताल के चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. मनीष कुमार सिंह, पल्स हॉस्पिटल के डॉ. साकेत सोनी, डॉ. दशरथ प्रसाद, महिला चिकित्सक डॉ. अन्नपूर्णा गुप्ता, डॉ. सीता शरण तथा गढ़वा के राधिका नेत्रालय के विशेषज्ञों ने मरीजों का उपचार किया।

इस मौके पर गायत्री परिवार के प्रखंड संयोजक नागेंद्र सिंह, वीरेंद्र प्रसाद, निवर्तमान नगर पंचायत अध्यक्ष सुमित्रा देवी, समाजसेवी सत्या दुबे, मारुति नंदन सोनी, राम जन्म सोनी, देव मुनि विश्वकर्मा, आनंद विश्वकर्मा, रामविलास प्रसाद, अशोक चौरसिया, अशोक कमलापुरी, अशोक गुप्ता, राहुल कमलापुरी, वीरेंद्र सोनी, धर्मशिला देवी, सारों देवी, सीमा दुबे, सुनीता चौरसिया सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे और आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Sarita Rani

    Location: Manjhiaon/Bardiha Sarita Rani is reporter at आपकी खबर News from Manjhiaon/Bardiha

    News You may have Missed

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर
    error: Content is protected !!