मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

Location: Meral

मेराल (गढ़वा), 7 मार्च। झारखंड राज्य मनरेगा कर्मचारी संघ के आह्वान पर गढ़वा जिला इकाई ने अपनी लंबित मांगों और कार्यमुक्त मनरेगा कर्मियों की वापसी को लेकर आंदोलन की घोषणा की है। संघ ने 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक हड़ताल करने तथा मांगें पूरी नहीं होने पर 12 मार्च से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी है।
मनरेगा कर्मचारी संघ के गढ़वा जिला अध्यक्ष अभिमन्यु तिवारी ने कहा कि जिले के सभी मनरेगा कर्मी अपनी मांगों के समर्थन में प्रस्तावित कार्यक्रम के तहत आंदोलन में शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि मनरेगा कर्मियों का पिछले छह माह से अधिक समय से मानदेय बकाया है, जिसके भुगतान की मांग लंबे समय से की जा रही है।
उन्होंने कहा कि वर्षों से नियमितीकरण की नीति निर्माण का मुद्दा लंबित है। इसके साथ ही समान वेतन संरचना लागू करने, सामाजिक सुरक्षा की व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा सेवा के दौरान मृत मनरेगा कर्मियों के आश्रितों को न्यायसंगत मुआवजा देने की मांग भी अब तक पूरी नहीं हुई है।
अभिमन्यु तिवारी ने कहा कि गढ़वा जिले में जिला प्रशासन द्वारा कार्यमुक्त किए गए मनरेगा कर्मियों की वापसी को लेकर भी अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है, जो बेहद खेदजनक है।
संघ ने चेतावनी दी है कि यदि सरकार और प्रशासन ने जल्द मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया तो 12 मार्च से जिले के सभी मनरेगा कर्मी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे।
उन्होंने कहा कि मनरेगा कर्मियों के हड़ताल पर जाने से गांवों में चल रहे मनरेगा कार्य प्रभावित होंगे। इसके परिणामस्वरूप मजदूरों को रोजगार मिलने में भी बाधा आएगी, जिससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Yaseen Ansari

    Location: Meral Yaseen Ansari is reporter at आपकी खबर News from Meral

    Reactions about this news

    News You may have Missed

    बोदरा शतचंडी महायज्ञ में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़, प्रवचन में माता सीता के आदर्शों का किया गया वर्णन

    बोदरा शतचंडी महायज्ञ में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़, प्रवचन में माता सीता के आदर्शों का किया गया वर्णन

    मारपीट मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए

    मारपीट मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए

    बेंगलुरु में काम के दौरान हादसे में प्रवासी मजदूर की मौत, पार्थिव शरीर गांव पहुंचते ही मातम

    बेंगलुरु में काम के दौरान हादसे में प्रवासी मजदूर की मौत, पार्थिव शरीर गांव पहुंचते ही मातम

    सर्वेश्वरी समूह आश्रम में धूमधाम से मनाया गया स्थापना दिवस, स्वास्थ्य शिविर सहित कई कार्यक्रम आयोजित

    सर्वेश्वरी समूह आश्रम में धूमधाम से मनाया गया स्थापना दिवस, स्वास्थ्य शिविर सहित कई कार्यक्रम आयोजित

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर
    error: Content is protected !!