मध्य विद्यालय सुंडीपुर में हुई अभिभावक-शिक्षक बैठक

Location: कांडी

कांडी प्रतिनिधि: कांडी प्रखंड के सुंडीपुर स्थित मध्य विद्यालय सुंडीपुर में अभिभावक-शिक्षक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में माता-पिता, जनप्रतिनिधि और शिक्षक एक मंच पर उपस्थित होकर विद्यार्थियों के सीखने के स्तर पर चर्चा की।

बैठक के दौरान शिक्षकों ने बच्चों के सामूहिक व्यवहार में आए सकारात्मक बदलाव पर चर्चा की। साथ ही अनियमित उपस्थिति वाले विद्यार्थियों को चिन्हित कर उनकी नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने पर विचार-विमर्श किया गया। अभिभावकों और शिक्षकों ने मिलकर बच्चों के शैक्षणिक उपलब्धि स्तर को बढ़ाने का संकल्प लिया।

विद्यालय के प्रधानाध्यापक प्रदीप उरांव ने बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय आने के लाभ बताए और उन्हें भटकाव से बचाने के उपायों पर भी प्रकाश डाला। वहीं विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार चौधरी ने कहा कि शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने तथा शिक्षक और अभिभावकों के बीच समन्वय स्थापित करने के उद्देश्य से यह बैठक आयोजित की गई है। उन्होंने यह भी कहा कि अभिभावक-शिक्षक बैठकों में अभिभावकों की उपस्थिति अपेक्षाकृत कम रहती है, इसलिए उन्होंने सभी अभिभावकों से बैठक में भाग लेकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की।

मौके पर प्रधानाध्यापक प्रदीप उरांव सहित शिक्षक रमेश पूर्वे, अखिलेश्वर प्रसाद, जयशील कुमारी, सतेंद्र कुमार सिंह, श्रीकेश पांडे, धनंजय कुमार मेहता, अभिनाश कुमार प्रभाकर तथा अभिभावक महादेव प्रजापति, राजन पाण्डेय, नीरज ठाकुर सहित कई अभिभावक उपस्थित थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Rajeev Ranjan Singh

    Location: Kandi Rajeev Ranjan Singh is reporter at Aapki Khabar from Kandi, Garhwa

    News You may have Missed

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर
    error: Content is protected !!