मध्य विद्यालय गम्हरिया में शिक्षक-अभिभावक गोष्ठी आयोजित

Location: Ramana

रमना। प्रखंड अंतर्गत मध्य विद्यालय गम्हरिया के प्रांगण में गुरुवार को शिक्षक-अभिभावक गोष्ठी का आयोजन किया गया। बैठक का मुख्य उद्देश्य विद्यालय में बच्चों की शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करना, पहली और दूसरी कक्षा के छात्रों को अंक एवं अक्षर ज्ञान देना तथा लर्निंग गैप को दूर करना था।

गोष्ठी में उपस्थित सांसद प्रतिनिधि प्रभात कुमार ने कहा कि इन लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए शिक्षकों और अभिभावकों के बीच समन्वय अत्यंत आवश्यक है। विधायक प्रतिनिधि रोहित वर्मा ने शिक्षकों और अभिभावकों के बीच संवाद की स्वस्थ परंपरा को आवश्यक बताते हुए कहा कि इससे विद्यालय का शैक्षणिक वातावरण और बेहतर किया जा सकता है। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय भेजें।

विद्यालय के प्रधानाध्यापक विष्णुदेव मांझी ने बच्चों के सर्वांगीण विकास हेतु विभाग तथा एसबीआई फाउंडेशन द्वारा संचालित शैक्षणिक गतिविधियों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने यह भी आश्वस्त किया कि अभिभावकों द्वारा दिए गए सुझावों को विद्यालय हित में लागू किया जाएगा।

बैठक की अध्यक्षता विद्यालय प्रबंधन समिति (एसएमसी) अध्यक्ष गणेश राम ने की, जबकि संचालन शिक्षक फुलेंद्र सिंह ने किया। कार्यक्रम में शिक्षक रामचंद्र सिंह, अजय प्रसाद यादव, संजय राम, पावन सिंह, मुकेश कुमार, अनिल कुमार, राजबली मेहता, मनोज राम, सपना देवी, यशोदा देवी सहित कई अभिभावक उपस्थित थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Neeraj Kumar Pathak

    Location: Ramna Neeraj Kumar Pathak is reporter at आपकी खबर News from Ramna

    News You may have Missed

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर
    error: Content is protected !!