Location: पलामू
मेदिनीनगर।पाटन थाना क्षेत्र के कुंभवा बनासो गांव में सांप के काटने से बीती रात एक व्यक्ति की मौत हो गई।मृतक की पहचान मध्य प्रदेश के कटनी गांव निवासी नरेश राम उम्र करीब 35 वर्ष के रूप में की गई है।इस घटना के बारे में बताया जाता है कि नरेश राम कुछ दिन पहले मध्य प्रदेश से अपना ससुराल पाटन कुंभवा बनासो गांव आया था। सोमवार की रात वह अपने ससुराल में खाट पर सोया हुआ था।इसी बीच आधी रात को जहरीला सांप ने उसे काटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इसके बाद परिजनों के द्वारा उसे इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया।जहां चिकित्सको ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं घटना की जानकारी मिलने पर अस्पताल पुलिस चौकी के एएसआई सुशीला टीयू पुलिस जवान महेंद्र कुमार,विकाश कुमार अस्पताल पहुंच कर शव का इंक्वेस्ट कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।












