मदरसा परिसर के निकट में अवैध बालू भंडारण का खुलासा, बालू जब्त कर थाना को सौंपा गया

Location: Manjhiaon

गढ़वा अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार पांडेय के निर्देश पर शुक्रवार को मझिआंव के कामत मदरसा परिसर में अवैध रूप से रखे गए बालू के भंडारण की जांच की गई। यह कार्रवाई जिला खान निरीक्षक बी.पी. महतो और मझिआंव अंचलाधिकारी प्रमोद कुमार की संयुक्त टीम द्वारा पुलिस बल के साथ की गई।

जांच के दौरान लगभग 4300 सीएफटी बालू का अवैध भंडारण पाया गया। स्थल पर उपस्थित मुंशी से बालू खरीद की वैध रसीद (चालान) मांगी गई, लेकिन वह कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। खान निरीक्षक ने बताया कि यह बालू एक सरकारी छात्रावास निर्माण कार्य हेतु परिसर में रखा गया है।

संवेदक को निर्देश दिया गया है कि वह 24 घंटे के भीतर बालू के वैध चालान जिला खनन कार्यालय में प्रस्तुत करे, अन्यथा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। वैध दस्तावेज नहीं देने की स्थिति में तीन नोटिस जारी किए जाएंगे, जिसके बाद प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी। फिलहाल जब्त बालू को मझिआंव थाना को सुपुर्द कर दिया गया है।

अंचलाधिकारी प्रमोद कुमार ने बताया कि गढ़वा अनुमंडल पदाधिकारी को मिली गुप्त सूचना के आधार पर टास्क फोर्स टीम गठित कर यह जांच की गई। टीम में खनन विभाग, अंचल प्रशासन के अधिकारी, थाना के एएसआई आलोक कुमार और पुलिस बल शामिल थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Sarita Rani

    Location: Manjhiaon/Bardiha Sarita Rani is reporter at आपकी खबर News from Manjhiaon/Bardiha

    News You may have Missed

    सर्वेश्वरी समूह आश्रम में धूमधाम से मनाया गया स्थापना दिवस, स्वास्थ्य शिविर सहित कई कार्यक्रम आयोजित

    सर्वेश्वरी समूह आश्रम में धूमधाम से मनाया गया स्थापना दिवस, स्वास्थ्य शिविर सहित कई कार्यक्रम आयोजित

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी
    error: Content is protected !!