मझिआंव: युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, मानसिक स्थिति थी खराब

Location: Manjhiaon

मझिआंव थाना क्षेत्र के रामपुर पंचायत अंतर्गत विडंडा अंसारी टोला गांव में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान स्व. जसमुद्दीन अंसारी के 25 वर्षीय पुत्र नौशाद अंसारी के रूप में हुई है।

थाना प्रभारी चंदन प्रधान ने जानकारी दी कि 27 फरवरी, गुरुवार की रात करीब 11:00 बजे पुलिस को फोन पर सूचना मिली कि युवक ने आत्महत्या कर ली है। मौके पर पहुंची पुलिस को परिजनों ने बताया कि उन्होंने शव को पहले ही फंदे से उतार लिया था।

मृतक की मां रफिया बीबी के अनुसार, नौशाद की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी और उसका इलाज चल रहा था। उसने पूर्व में भी कई बार आत्महत्या का प्रयास किया था—एक बार अधिक मात्रा में नींद की गोलियां खा ली थीं और एक बार खुद को चाकू मार लिया था, लेकिन परिवार ने उसे बचा लिया था।

घटना के दिन नौशाद अपनी पत्नी को मायके छोड़कर लौटा और सुनसान देखकर पुराने घर में फांसी लगा ली। परिजनों के अनुसार, मृतक की पत्नी गर्भवती है।

थाना प्रभारी ने बताया कि रात होने के कारण शव को चौकीदार की निगरानी में रखा गया था, जिसे शुक्रवार सुबह पोस्टमार्टम के लिए गढ़वा भेज दिया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Sarita Rani

    Location: Manjhiaon/Bardiha Sarita Rani is reporter at आपकी खबर News from Manjhiaon/Bardiha

    News You may have Missed

    बोदरा शतचंडी महायज्ञ में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़, प्रवचन में माता सीता के आदर्शों का किया गया वर्णन

    बोदरा शतचंडी महायज्ञ में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़, प्रवचन में माता सीता के आदर्शों का किया गया वर्णन

    मारपीट मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए

    मारपीट मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए

    बेंगलुरु में काम के दौरान हादसे में प्रवासी मजदूर की मौत, पार्थिव शरीर गांव पहुंचते ही मातम

    बेंगलुरु में काम के दौरान हादसे में प्रवासी मजदूर की मौत, पार्थिव शरीर गांव पहुंचते ही मातम

    सर्वेश्वरी समूह आश्रम में धूमधाम से मनाया गया स्थापना दिवस, स्वास्थ्य शिविर सहित कई कार्यक्रम आयोजित

    सर्वेश्वरी समूह आश्रम में धूमधाम से मनाया गया स्थापना दिवस, स्वास्थ्य शिविर सहित कई कार्यक्रम आयोजित

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर
    error: Content is protected !!