मझिआंव में शांति समिति की बैठक संपन्न

Location: Manjhiaon

मझिआंव। थाना परिसर में आगामी कर्मा पर्व एवं मिलाद-उल-नबी को लेकर शुक्रवार को शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पुलिस इंस्पेक्टर बृज कुमार ने की।

बैठक में सबसे पहले पुलिस इंस्पेक्टर बृज कुमार एवं थाना प्रभारी ओम प्रकाश टोप्पो ने नवपदस्थापित होने के बाद उपस्थित सभी पीस कमेटी सदस्यों से परिचय प्राप्त किया। इस दौरान पुलिस इंस्पेक्टर बृज कुमार ने कहा कि किसी भी पर्व-त्योहार को सभी समुदाय मिल-जुलकर मनाएँ। किसी भी प्रकार की सूचना या समस्या होने पर तुरंत थाना पुलिस को जानकारी दें ताकि शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण बना रहे।

थाना प्रभारी ओम प्रकाश टोप्पो ने कहा कि थाना क्षेत्र में अमन-चैन कायम रखना पुलिस प्रशासन की प्राथमिकता है। सभी समुदायों को मिल-जुलकर त्योहार मनाना चाहिए। यदि किसी प्रकार के शरारती तत्व की जानकारी मिले तो पुलिस को तुरंत सूचित करें और कानून को हाथ में न लें। उन्होंने पंचायत प्रतिनिधियों से अपने-अपने पंचायत क्षेत्रों में निगरानी रखने की अपील भी की।

इस मौके पर सांसद प्रतिनिधि शोमा जायसवाल, बरडीहा थाना प्रभारी ऋषिकेश कुमार सिंह, कांडी थाना प्रभारी मोहम्मद असफाक, पूर्व मुखिया इंदल सिंह, अमरुद्दीन खान, मुखिया प्रतिनिधि इंतखाब खान, रमेश कुमार पासवान, अशोक कमलापुरी, विरेंद्र विश्वकर्मा, सुमन यादव, सदाम अंसारी, मुन्ना उरांव, एसआई नसिम अंसारी, संजय कुमार मुंडा, एएसआई आलोक कुमार, विद्या सागर मछुआ सहित बड़ी संख्या में समिति सदस्य एवं गणमान्य लोग उपस्थित थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Sarita Rani

    Location: Manjhiaon/Bardiha Sarita Rani is reporter at आपकी खबर News from Manjhiaon/Bardiha

    News You may have Missed

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर
    error: Content is protected !!