Location: Manjhiaon
मझिआंव (प्रतिनिधि)। प्रखंड क्षेत्र के भागोंडीह गांव में गुरुवार शाम लगभग 7 बजे बज्रपात की चपेट में आने से एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला की पहचान गांव निवासी जवाहर चौधरी की 45 वर्षीय पत्नी सोना देवी के रूप में हुई है।
घटना उस समय हुई जब सोना देवी बारिश के दौरान अपने पशुओं को खोलकर घर ला रही थीं। उसी दौरान उन पर आकाशीय बिजली गिर गई, जिससे वे गंभीर रूप से झुलस गईं।
स्थानीय चिकित्सकों द्वारा प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां उनकी स्थिति गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें गढ़वा सदर अस्पताल रेफर कर दिया, जहां समाचार लिखे जाने तक उनका इलाज जारी था।












