मझिआंव में दिवाल पर पानी गिराने को लेकर दो पक्षों में मारपीट, काउंटर केस दर्ज

Location: Manjhiaon

मझिआंव (प्रतिनिधि): मझिआंव थाना क्षेत्र में दिवाल पर पानी गिराने के विवाद को लेकर दो पक्षों में कहासुनी के बाद मामला इतना बढ़ गया कि दोनों ने एक-दूसरे के खिलाफ काउंटर प्राथमिकी दर्ज करा दी।

जानकारी देते हुए सब इंस्पेक्टर चन्दन प्रधान ने बताया कि पुरानी अस्पताल के आगे नव-निर्मित मकानों में रहने वाले दोनों पक्षों में यह विवाद हुआ। पहले पक्ष की ओर से दु:खन साव ने मझिआंव थाना में केस संख्या 71/25 के तहत रमेश गुप्ता व उनके परिजनों पर प्राथमिकी दर्ज कराई है। वहीं, दूसरे पक्ष की ओर से रमेश प्रसाद गुप्ता ने दु:खन साव, प्रदीप कुमार गुप्ता, उनकी पत्नी, पुत्र और पुत्री के खिलाफ केस संख्या 72/25 दर्ज कराया है।

दोनों पक्षों के अनुसार, दिवाल पर पानी पटाने के दौरान दूसरे पक्ष के घर में रखा सामान भींग गया, जिससे विवाद ने तूल पकड़ लिया। देखते ही देखते कहासुनी मारपीट में बदल गई और दोनों ओर से थाने में कार्रवाई की मांग को लेकर आवेदन दिया गया।

सब इंस्पेक्टर श्री प्रधान ने बताया कि दोनों केस दर्ज कर लिए गए हैं और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Sarita Rani

    Location: Manjhiaon/Bardiha Sarita Rani is reporter at आपकी खबर News from Manjhiaon/Bardiha

    News You may have Missed

    बेंगलुरु में काम के दौरान हादसे में प्रवासी मजदूर की मौत, पार्थिव शरीर गांव पहुंचते ही मातम

    बेंगलुरु में काम के दौरान हादसे में प्रवासी मजदूर की मौत, पार्थिव शरीर गांव पहुंचते ही मातम

    सर्वेश्वरी समूह आश्रम में धूमधाम से मनाया गया स्थापना दिवस, स्वास्थ्य शिविर सहित कई कार्यक्रम आयोजित

    सर्वेश्वरी समूह आश्रम में धूमधाम से मनाया गया स्थापना दिवस, स्वास्थ्य शिविर सहित कई कार्यक्रम आयोजित

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन
    error: Content is protected !!