मझिआंव में छठ पर्व पर गंगा आरती का भव्य आयोजन 27को

Location: Manjhiaon

मझिआंव प्रतिनिधि। नगर पंचायत क्षेत्र के कोयल नदी तट स्थित मेला छठ घाट पर पिछले वर्ष की भांति इस वर्ष भी गंगा आरती कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया जाएगा।

प्रेस वार्ता के दौरान आयोजक मारुतीनंदन सोनी ने बताया कि वाराणसी के आचार्य आशुतोष दुबे एवं उनकी टीम द्वारा गंगा आरती का शुभारंभ 27 अक्टूबर (सोमवार) को संध्या 7:00 बजे किया जाएगा। इसके साथ ही मंगलवार की सुबह भी गंगा आरती का आयोजन होगा। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस धार्मिक कार्यक्रम में भाग लेने का आग्रह किया।

मेला छठ घाट समिति के अध्यक्ष चन्दन कमलापुरी ने बताया कि व्रतधारियों के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएँ की जा रही हैं। लगभग 380 फीट लंबा टेंट, प्रकाश व्यवस्था, ध्वनि विस्तार यंत्र और अन्य सुविधाएँ उपलब्ध कराई जा रही हैं। पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष विशेष सुविधाएँ दी जा रही हैं।

उन्होंने बताया कि सभी कार्य शनिवार तक पूर्ण कर लिए जाएंगे, क्योंकि तैयारी युद्धस्तर पर दिन-रात जारी है। आरती के पश्चात रात 9 बजे से भक्ति जागरण कार्यक्रम का आयोजन भी किया जाएगा।

इस अवसर पर टुकु कमलापुरी, धनंजय सोनी, अंश राज सोनी, गप्पू चंद्रवंशी सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Sarita Rani

    Location: Manjhiaon/Bardiha Sarita Rani is reporter at आपकी खबर News from Manjhiaon/Bardiha

    News You may have Missed

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर
    error: Content is protected !!