मझिआंव में आजाद हिंद क्लब फुटबॉल टूर्नामेंट 2026 सीजन-3 का शुभारंभ, कांडी टीम ने उद्घाटन मैच जीता

Location: Manjhiaon

मझिआंव प्रखंड क्षेत्र के टरहे पंचायत सचिवालय खेल मैदान में प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी आजाद हिंद क्लब फुटबॉल टूर्नामेंट 2026 (सीजन-3) का आयोजन किया गया। टूर्नामेंट का उद्घाटन मुख्य अतिथि मुखिया प्रतिनिधि सह भाजपा किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष एवं समाजसेवी कृपाल सिंह ने दीप प्रज्वलित कर एवं फीता काटकर किया।
उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए श्री सिंह ने कहा कि क्षेत्र में खेल प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है, आवश्यकता केवल संसाधन और प्रोत्साहन देने की है। उन्होंने खिलाड़ियों से खेल की भावना से खेलने की अपील करते हुए कहा कि खेल से आपसी सामंजस्य बढ़ता है तथा शारीरिक, मानसिक और बौद्धिक विकास होता है। खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाने के लिए समाज के सभी वर्गों को आगे आना चाहिए। इसके उपरांत मुख्य अतिथि ने फुटबॉल को किक मारकर टूर्नामेंट का औपचारिक शुभारंभ किया।
उद्घाटन मैच कांडी चंद्रयान फुटबॉल टीम (पलामू जिला) और उतरी रोड थाना क्षेत्र की पेपर कार्ड न्यू स्टार टीम के बीच खेला गया। टॉस जीतकर कांडी की टीम ने खेल की शुरुआत की। टूर्नामेंट में कुल 8 टीमें भाग ले रही हैं, जिसमें प्रत्येक मैच 35-35 मिनट का खेला जा रहा है। हाफ टाइम तक दोनों टीमें बराबरी पर रहीं। हाफ टाइम के बाद दोनों टीमों ने 2-2 गोल दागे, जिससे मुकाबला बराबरी पर रहा। इसके बाद 7 मिनट का अतिरिक्त समय दिया गया, लेकिन परिणाम नहीं निकल सका। अंततः पेनल्टी शूट-आउट में कांडी की टीम ने एक गोल से जीत दर्ज की।
मैच में कमेंटेटर की भूमिका मो. औरंगजेब अंसारी ने निभाई। रेफरी जितेंद्र कुमार चंद्रवंशी रहे, जबकि लाइंसमैन सुमेर राम एवं नंदन पासवान थे।
इस अवसर पर जिप सदस्य धर्मेंद्र कुमार सिंह, प्रखंड उप प्रमुख प्रतिनिधि फुलेश्वर राम, मुखिया शंभू पासवान, मुखिया प्रतिनिधि रमेश कुमार पासवान, जगदीश पासवान, राजेंद्र पासवान, रवि रंजन सिंह, मनोज सिंह, खेल कमेटी अध्यक्ष कमलेश कुमार यादव, सुजीत सिंह, शाहिद सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमी दर्शक उपस्थित थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Sarita Rani

    Location: Manjhiaon/Bardiha Sarita Rani is reporter at आपकी खबर News from Manjhiaon/Bardiha

    News You may have Missed

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर
    error: Content is protected !!