मझिआंव-बरडीहा में दो दिन मनी होली, शांति व्यवस्था रही कायम

Location: Manjhiaon

मझिआंव: रंगों का त्योहार होली इस बार मझिआंव और बरडीहा प्रखंड में दो दिनों तक मनाया गया। होलिका दहन 13 मार्च (गुरुवार) की रात संपन्न हुआ। परंपरागत रूप से होलिका दहन के अगले दिन ही होली मनाई जाती है, लेकिन इस वर्ष 14 और 15 मार्च, दोनों दिन उत्सव का माहौल रहा। अधिकांश इलाकों में 14 मार्च को पूजा-अर्चना और होली खेली गई, जबकि कुछ क्षेत्रों में 15 मार्च को भी रंगों का त्योहार मनाया गया।

पुलिस प्रशासन रहा सतर्क
दोनों प्रखंडों में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। मझिआंव थाना क्षेत्र में पुलिस इंस्पेक्टर सुनील कुमार तिवारी के नेतृत्व में सब-इंस्पेक्टर नसीम अंसारी, चंदन प्रधान, संजय कुमार मुंडा, एसआई आलोक कुमार समेत अन्य पुलिस बल तैनात थे। वहीं, बरडीहा में थाना प्रभारी ऋषिकेश कुमार सिंह ने अपने दल-बल के साथ खुद मोर्चा संभाला। बरडीहा प्रखंड मुख्यालय में बीडीओ आवास के समीप पूर्व निर्धारित स्थल पर शांतिपूर्ण तरीके से होलिका दहन हुआ। उल्लेखनीय है कि पिछले वर्ष इसी स्थान पर विवाद उत्पन्न हो गया था, लेकिन इस बार स्थिति पूरी तरह नियंत्रित रही।

धूमधाम से मनी होली, रंगों में सराबोर हुए लोग
होली पर्व को लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। जगह-जगह संगीत कार्यक्रमों का आयोजन हुआ, जिसमें लोग जमकर झूमे। कुछ इलाकों में पारंपरिक “कपड़ा फाड़ होली” भी खेली गई। हर ओर अबीर-गुलाल उड़ता नजर आया और माहौल रंगों से सराबोर रहा।

समाचार लिखे जाने तक दोनों प्रखंडों में कहीं से भी किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Sarita Rani

    Location: Manjhiaon/Bardiha Sarita Rani is reporter at आपकी खबर News from Manjhiaon/Bardiha

    News You may have Missed

    बोदरा शतचंडी महायज्ञ में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़, प्रवचन में माता सीता के आदर्शों का किया गया वर्णन

    बोदरा शतचंडी महायज्ञ में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़, प्रवचन में माता सीता के आदर्शों का किया गया वर्णन

    मारपीट मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए

    मारपीट मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए

    बेंगलुरु में काम के दौरान हादसे में प्रवासी मजदूर की मौत, पार्थिव शरीर गांव पहुंचते ही मातम

    बेंगलुरु में काम के दौरान हादसे में प्रवासी मजदूर की मौत, पार्थिव शरीर गांव पहुंचते ही मातम

    सर्वेश्वरी समूह आश्रम में धूमधाम से मनाया गया स्थापना दिवस, स्वास्थ्य शिविर सहित कई कार्यक्रम आयोजित

    सर्वेश्वरी समूह आश्रम में धूमधाम से मनाया गया स्थापना दिवस, स्वास्थ्य शिविर सहित कई कार्यक्रम आयोजित

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर
    error: Content is protected !!