Location: Manjhiaon
मझिआंव:
मझिआंव प्रखंड कार्यालय परिसर में बुधवार को सभी किसानों के लिए कृषि से संबंधित केसीसी (किसान क्रेडिट कार्ड) ऋण शिविर का आयोजन किया जाएगा। इस संबंध में जानकारी देते हुए बीटीएम दयानंद पांडेय ने बताया कि किसानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए विभागीय निर्देशानुसार यह शिविर प्रखंड परिसर में लगाया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि शिविर में जनप्रतिनिधि, किसान मित्र, प्रगतिशील किसान सहित बड़ी संख्या में किसानों की सहभागिता अपेक्षित है। किसानों से आग्रह किया गया है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर केसीसी ऋण शिविर का लाभ उठाएं।
बीटीएम दयानंद पांडेय ने यह भी बताया कि शिविर के दौरान कृषि ऋण से संबंधित समस्याओं के साथ-साथ बैंक से जुड़ी विभिन्न समस्याओं का समाधान भी किया जाएगा, जिससे किसानों को सीधे लाभ मिल सके।












