मझिआंव एवं बरडीहा में पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च, शांति पूर्ण दशहरा मनाने की अपील

Location: Manjhiaon

मझिआंव (गढ़वा), 01 अक्टूबर — दशहरा पर्व के मद्देनजर मंगलवार को अष्टमी के दिन मझिआंव एवं बरडीहा थाना क्षेत्रों में पुलिस द्वारा फ्लैग मार्च निकाला गया। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर यह मार्च पुलिस इंस्पेक्टर बृज कुमार के नेतृत्व में किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में पुलिस बल शामिल था।

मझिआंव थाना परिसर से शुरू हुआ फ्लैग मार्च बलौक रोड, तीन मुहान चौक, बस स्टैंड, पुरानी अस्पताल, अमर बकोईया, सोनपुरवा, तलशबरियां और घुरुआ सहित कई गांवों से होकर गुजरा। वहीं बरडीहा थाना क्षेत्र में बरडीहा प्रखंड मुख्यालय, आदर, सेमरी, जतरो-बंजारी, कुसुमित दामर, लेभरी सहित अन्य गांवों में फ्लैग मार्च निकाला गया।

फ्लैग मार्च का उद्देश्य क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखना और आम जनता को सुरक्षा का भरोसा दिलाना था। इस दौरान पुलिस पदाधिकारियों ने स्थानीय नागरिकों से दशहरा पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की।

इस अवसर पर अंचल पदाधिकारी प्रमोद कुमार, पुलिस इंस्पेक्टर बृज कुमार, मझिआंव थाना प्रभारी ओमप्रकाश टोप्पो, बरडीहा थाना प्रभारी ऋषिकेश कुमार सिंह, एसआई संजय कुमार मुंडा, चंदन प्रधान, तपेश सिंह, नसीम अंसारी, एएसआई आलोक कुमार सहित बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष पुलिस बल मौजूद रहा।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Sarita Rani

    Location: Manjhiaon/Bardiha Sarita Rani is reporter at आपकी खबर News from Manjhiaon/Bardiha

    News You may have Missed

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर
    error: Content is protected !!