मंईया सम्मान योजना का पोर्टल एक साल से बंद, झामुमो सरकार पर महिला विरोधी होने का आरोप

Location: Garhwa

गढ़वा। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी रितेश चौबे ने झामुमो सरकार पर महिला विरोधी रवैया अपनाने का गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि झामुमो सरकार के कार्यकाल में मंईया सम्मान योजना का पोर्टल पिछले एक वर्ष से बंद पड़ा है, जिसके कारण गढ़वा सहित पूरे झारखंड में लाखों महिलाएं इस योजना के लाभ से वंचित हैं।
रितेश चौबे ने कहा कि सरकार हर महीने समीक्षा के नाम पर योजना से जुड़ी महिलाओं के नाम सूची से काट रही है, लेकिन नए पात्र महिलाओं के नाम नहीं जोड़े जा रहे हैं। इससे यह स्पष्ट होता है कि महिला सशक्तिकरण के नाम पर झामुमो सरकार महिलाओं को धोखा दे रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि 50 वर्ष की आयु पूरी होते ही महिलाओं का नाम योजना से हटा दिया जा रहा है, जबकि 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाली महिलाओं को तुरंत योजना में शामिल नहीं किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि जनवरी 2025 से मंईया सम्मान योजना का पोर्टल बंद है। हेमंत सरकार ने वादा किया था कि झारखंड की सभी महिलाओं को इस योजना का लाभ दिया जाएगा, लेकिन अब तक यह वादा पूरा नहीं किया गया है। उन्होंने बताया कि गढ़वा जिले में हाल ही में 5900 महिलाओं के नाम फिर से काट दिए गए हैं, जबकि पूरे झारखंड में लाखों महिलाओं के नाम सूची से हटाए जा चुके हैं, लेकिन एक भी नया नाम नहीं जोड़ा गया है।
भाजपा नेता ने कहा कि हाल ही में आयोजित “सरकार आपके द्वार” कार्यक्रम के दौरान भी मंईया सम्मान योजना का पोर्टल बंद रहा। गढ़वा सहित पूरे राज्य में 18 वर्ष से अधिक आयु की हजारों महिलाएं दिनभर लाइन में खड़ी रहीं, लेकिन पोर्टल नहीं खुलने के कारण उन्हें निराश होकर लौटना पड़ा।
रितेश चौबे ने सवाल उठाया कि आखिर हेमंत सरकार मंईया सम्मान योजना का पोर्टल क्यों बंद रखे हुए है। उन्होंने कहा कि इससे यह स्पष्ट होता है कि झामुमो सरकार की मंशा महिलाओं को मंईया सम्मान की राशि देने को लेकर साफ नहीं है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    News You may have Missed

    बोदरा शतचंडी महायज्ञ में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़, प्रवचन में माता सीता के आदर्शों का किया गया वर्णन

    बोदरा शतचंडी महायज्ञ में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़, प्रवचन में माता सीता के आदर्शों का किया गया वर्णन

    मारपीट मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए

    मारपीट मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए

    बेंगलुरु में काम के दौरान हादसे में प्रवासी मजदूर की मौत, पार्थिव शरीर गांव पहुंचते ही मातम

    बेंगलुरु में काम के दौरान हादसे में प्रवासी मजदूर की मौत, पार्थिव शरीर गांव पहुंचते ही मातम

    सर्वेश्वरी समूह आश्रम में धूमधाम से मनाया गया स्थापना दिवस, स्वास्थ्य शिविर सहित कई कार्यक्रम आयोजित

    सर्वेश्वरी समूह आश्रम में धूमधाम से मनाया गया स्थापना दिवस, स्वास्थ्य शिविर सहित कई कार्यक्रम आयोजित

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर
    error: Content is protected !!