भ्रष्टाचार शिष्टाचार बन गया है, जनता त्रस्त है : गिरिनाथ सिंह

Location: Garhwa

गढ़वा। गढ़वा सहित पूरे राज्य में भ्रष्टाचार शिष्टाचार बन गया है और वर्तमान सरकार में जनता पूरी तरह से त्रस्त है। विकास कार्य और आम लोगों की समस्याओं से किसी को कोई लेना-देना नहीं रह गया है। जनप्रतिनिधि रांची में बैठकर केवल खानापूर्ति कर रहे हैं, जबकि शासन-प्रशासन पूरी तरह मौन बना हुआ है। उक्त बातें पूर्व मंत्री गिरिनाथ सिंह ने गुरुवार को गढ़वा स्थित अपने आवास पर आयोजित प्रेसवार्ता में कहीं।
उन्होंने कहा कि सत्ता पक्ष की अब जनहित के कार्यों में कोई रुचि नहीं रह गई है, वहीं विपक्ष भी जनता की समस्याओं से मुंह मोड़ चुका है। सत्ता और विपक्ष दोनों ही निरंकुश हो गए हैं। गढ़वा की जनता पिछले कई वर्षों से परेशान है। उन्होंने कहा कि जनता को समय रहते सही निर्णय लेने की आवश्यकता है, तभी भ्रष्टाचार और समस्याओं से मुक्ति मिल सकती है, अन्यथा वर्तमान स्थिति बनी रहेगी, जो गढ़वा में पहले कभी नहीं रही।
पूर्व मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार केंद्र के पास बकाया राशि का रोना रोती रहती है, जबकि केंद्र सरकार को भी राज्यवासियों से कोई सरोकार नहीं है। केंद्र और राज्य सरकार की आपसी खींचतान में गढ़वा सहित पूरे राज्य की जनता पिस रही है। इसमें जनता का क्या दोष है। राज्य गठन के बाद से अब तक जनता को केवल धोखा ही मिला है।
अंत में उन्होंने गढ़वा जिलेवासियों सहित राज्यवासियों को नववर्ष की शुभकामनाएं दीं। प्रेसवार्ता के दौरान रंजन चौबे, संजय कास्यंकार सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    News You may have Missed

    बोदरा शतचंडी महायज्ञ में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़, प्रवचन में माता सीता के आदर्शों का किया गया वर्णन

    बोदरा शतचंडी महायज्ञ में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़, प्रवचन में माता सीता के आदर्शों का किया गया वर्णन

    मारपीट मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए

    मारपीट मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए

    बेंगलुरु में काम के दौरान हादसे में प्रवासी मजदूर की मौत, पार्थिव शरीर गांव पहुंचते ही मातम

    बेंगलुरु में काम के दौरान हादसे में प्रवासी मजदूर की मौत, पार्थिव शरीर गांव पहुंचते ही मातम

    सर्वेश्वरी समूह आश्रम में धूमधाम से मनाया गया स्थापना दिवस, स्वास्थ्य शिविर सहित कई कार्यक्रम आयोजित

    सर्वेश्वरी समूह आश्रम में धूमधाम से मनाया गया स्थापना दिवस, स्वास्थ्य शिविर सहित कई कार्यक्रम आयोजित

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर
    error: Content is protected !!