भुसुआ जामा मस्जिद में इफ्तार पार्टी, भाईचारे और सौहार्द का दिया संदेश

Location: Manjhiaon

मझिआंव (प्रतिनिधि) : नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड नंबर 10 स्थित भुसुआ गांव में रविवार शाम जामा मस्जिद प्रांगण में युवा समाजसेवी सबीर अहमद खान द्वारा इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। आयोजनकर्ता सबीर अहमद खान ने बताया कि रमजान के इस पवित्र महीने में रोजेदारों को इफ्तार कराना पुण्य का कार्य है, जिससे आत्मिक सुख और शांति मिलती है। उन्होंने यह भी बताया कि शनिवार को उन्होंने भुसुआ गांव में भी इफ्तार पार्टी का आयोजन किया था।

इफ्तार पार्टी के दौरान सामूहिक दुआ में क्षेत्र में खुशहाली और भाईचारे की कामना की गई। उन्होंने कहा कि रमजान के दौरान रोजा रखना और इफ्तार कराना इस्लामिक परंपराओं को मजबूत करने के साथ-साथ एकता और सौहार्द का संदेश देता है। इफ्तार के बाद हाफिज तनवीर ने मगरीब की नमाज अदा कराई।

इस अवसर पर इंजीनियर फसिहुद्दीन खान, अनवार अहमद खान, डॉ. नेयाज अहमद, कलीम खान, हाजी अमरुद्दीन अंसारी, हाजी असफाक खान, शकील शेख, शेख कौशर, शेख आफताब, सदर हाजी यूनुस खान, शमशाद खान, सज्जाद खान, इमरान खान, शाहिद अली खान, हाजी इश्तेयाक शेख, आदम अंसारी, रूस्तम अंसारी, जसीमुद्दीन अंसारी, आजाद अंसारी, जाकिर अंसारी, मुस्ताक अंसारी, हाजी शेख तुफैल, सिराजुद्दीन हजाम, अमीनुल हक खान, महताब खान, ताजुद्दीन हजाम, हदीस खान समेत बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Sarita Rani

    Location: Manjhiaon/Bardiha Sarita Rani is reporter at आपकी खबर News from Manjhiaon/Bardiha

    News You may have Missed

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर
    error: Content is protected !!