भारी स्कूल बैग पर सामाजिक कार्यकर्ता ने बीडीओ को सौंपा ज्ञापन

Location: Bhavnathpur

भवनाथपुर। प्रखंड क्षेत्र में स्कूली बच्चों के भारी बैग को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता नित्यानंद पाठक ने सोमवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी नंद जी राम को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने भारत सरकार की स्कूल बैग नीति 2020 के अनुपालन की मांग की।

ज्ञापन में बताया गया कि अधिकांश स्कूलों में इस नीति की अनदेखी हो रही है। नित्यानंद पाठक ने उदाहरण देते हुए कहा कि उनकी कक्षा 3 की पुत्री का बैग 7.3 किलोग्राम वजनी है, जो उसके वजन से तीन गुना अधिक है।

उन्होंने स्कूलों में बैग वजन की जांच के लिए मशीन लगाने, लॉकर सिस्टम लागू करने, सप्ताह में एक दिन “नो बैग डे” घोषित करने और समय-सारिणी में बदलाव की मांग की। साथ ही नीति का उल्लंघन करने वाले स्कूलों पर कार्रवाई और निगरानी समिति में सामाजिक प्रतिनिधियों को शामिल करने की भी मांग की।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pratham Kumar Choubey

    Location: Bhavnathpur Pratham Kumar Choubey is reporter at आपकी खबर News from Bhavnathpur

    News You may have Missed

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर
    error: Content is protected !!