Location: Garhwa
छात्रों की सुरक्षा को देखते हुए उपायुक्त ने लिया निर्णय
गढ़वा। लगातार हो रही भारी वर्षा और अगले 24 घंटों में और तेज बारिश की चेतावनी को देखते हुए गढ़वा जिले में 17 जुलाई को सभी स्कूल बंद रहेंगे। जिला प्रशासन ने यह निर्णय छात्रों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया है।
उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी दिनेश कुमार यादव के निर्देश पर जिले के सभी सरकारी और गैर-सरकारी प्राथमिक, माध्यमिक एवं उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों में गुरुवार को अवकाश घोषित किया गया है।
यह फैसला आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा जारी चेतावनी के आलोक में जनहित को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। साथ ही सभी विद्यालयों के प्राचार्य, प्रधानाध्यापक एवं प्रभारी प्रधानाध्यापक को आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है।












