भारत जब आत्मनिर्भर बनेगा तभी विश्वगुरु बनेगा : यदुनाथ पांडेय

Location: Garhwa

गढ़वा। भाजपा गढ़वा इकाई की ओर से परिसदन भवन में प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए पूर्व सांसद एवं भाजपा के निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष यदुनाथ पाण्डेय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान देशभर में चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता गांव-शहर में लोगों को आत्मनिर्भर भारत और स्वदेशी अपनाओ, देश बचाओ अभियान के प्रति जागरूक कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि भारत जब आत्मनिर्भर बनेगा तभी वह विश्वगुरु बन सकेगा। उन्होंने लोकल फॉर वोकल अभिया को आत्मसात करने की अपील करते हुए कहा कि स्थानीय उत्पादों का उपयोग करने से न केवल रोजगार के अवसर बढ़ेंगे बल्कि देश का पैसा देश में ही रहेगा।

त्योहारों के मौके पर खासतौर से स्थानीय उत्पादों की खरीदारी करने की अपील करते हुए उन्होंने कहा कि बाहरी केमिकल युक्त सामानों की तुलना में लोकल उत्पाद स्वास्थ्य के लिहाज से भी बेहतर हैं। प्रधानमंत्री द्वारा चलाए गए स्वदेशी योजनाओं का लाभ लेकर देशवासी खुद को भी समृद्ध बना सकते हैं।

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष ठाकुर प्रसाद, जिला प्रभारी बिपीन बिहारी सिंह महतो, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अलखनाथ पाण्डेय, लातेहार जिला प्रभारी मुकेश निरंजन सिन्हा, विधायक प्रतिनिधि विवेकानंद तिवारी, बिनय चौबे, संजय ठाकुर, बृजेन्द्र पाठक, विकास तिवारी समेत कई अन्य नेता व कार्यकर्ता उपस्थित थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    News You may have Missed

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर
    error: Content is protected !!