भारतीय वायुसेना अग्निवीर भर्ती 2025 के लिए आवेदन शुरू, 31 जुलाई तक ऑनलाइन अप्लाई का मौका

Location: Garhwa

गढ़वा, 24 जुलाई 2025। भारतीय वायुसेना में अग्निवीर वायु पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक अभ्यर्थी 11 जुलाई से 31 जुलाई 2025 तक आधिकारिक वेबसाइट agnipathvayu.cdac.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

इस भर्ती के तहत केवल रजिस्टर्ड उम्मीदवारों को ही प्रोविजनल एडमिट कार्ड जारी किया जाएगा। चयन प्रक्रिया, शैक्षणिक योग्यता और आयुसीमा के संबंध में विस्तृत जानकारी निम्नानुसार है:

योग्यता संबंधी आवश्यकताएं –

  • विज्ञान वर्ग के अभ्यर्थी: मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10+2 या समकक्ष परीक्षा गणित, फिजिक्स और इंग्लिश विषयों के साथ कम से कम 50% अंकों के साथ उत्तीर्ण होनी चाहिए।
  • इंजीनियरिंग डिप्लोमा धारक: तीन वर्षीय डिप्लोमा (मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स, ऑटोमोबाइल, कंप्यूटर साइंस, इंस्ट्रूमेंटेशन टेक्नोलॉजी या आईटी) में भी कम से कम 50% अंक (इंग्लिश सहित) आवश्यक हैं।
  • गैर-विज्ञान वर्ग के अभ्यर्थी: 10+2 में कुल 50% अंक और इंग्लिश में 50% अंक होना जरूरी है। इसके साथ दो वर्षीय वोकेशनल कोर्स में भी न्यूनतम 50% अंक आवश्यक हैं।

आयु सीमा –
आवेदन के लिए अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 17.5 वर्ष और अधिकतम आयु 21 वर्ष निर्धारित की गई है। केवल वे उम्मीदवार पात्र होंगे जिनका जन्म 2 जुलाई 2005 से 2 जनवरी 2009 के बीच हुआ हो।

अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार भारतीय वायुसेना की वेबसाइट agnipathvayu.cdac.in पर जा सकते हैं।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    News You may have Missed

    बोदरा शतचंडी महायज्ञ में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़, प्रवचन में माता सीता के आदर्शों का किया गया वर्णन

    बोदरा शतचंडी महायज्ञ में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़, प्रवचन में माता सीता के आदर्शों का किया गया वर्णन

    मारपीट मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए

    मारपीट मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए

    बेंगलुरु में काम के दौरान हादसे में प्रवासी मजदूर की मौत, पार्थिव शरीर गांव पहुंचते ही मातम

    बेंगलुरु में काम के दौरान हादसे में प्रवासी मजदूर की मौत, पार्थिव शरीर गांव पहुंचते ही मातम

    सर्वेश्वरी समूह आश्रम में धूमधाम से मनाया गया स्थापना दिवस, स्वास्थ्य शिविर सहित कई कार्यक्रम आयोजित

    सर्वेश्वरी समूह आश्रम में धूमधाम से मनाया गया स्थापना दिवस, स्वास्थ्य शिविर सहित कई कार्यक्रम आयोजित

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर
    error: Content is protected !!