Location: Garhwa

भाजपा सांगठनिक जिलाध्यक्ष चुनाव को लेकर भाजपा जिला कार्यालय में रायशुमारी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष ठाकुर प्रसाद महतो ने की। इस अवसर पर चुनाव प्रभारी अमरदीप यादव एवं चुनाव पर्यवेक्षक प्रदेश रमेश सिंह उपस्थित रहे।
रायशुमारी की प्रक्रिया में प्रत्येक मतदाता को तीन नामों का लिखित पैनल देने का प्रावधान था। प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, जिला पदाधिकारी, मोर्चा जिलाध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष, मंडल प्रतिनिधि एवं पूर्व मंडल अध्यक्षों ने अपने-अपने तीन नामों का पैनल प्रदेश नेतृत्व को सौंपा।
जिला अध्यक्ष पद के लिए संतोष दुबे, ओमप्रकाश केशरी, उदय कुशवाहा, उमेश कश्यप, इंद्रमणि जायसवाल, सूरज गुप्ता, मुकेश चौबे, लक्ष्मण राम, रामाशीष तिवारी, ठाकुर प्रसाद महतो, अनीता गुप्ता, अरविंद तुफानी एवं मधुलता कुमारी प्रमुख दावेदार रहे। पूरी प्रक्रिया शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए चुनाव प्रभारी अमरदीप यादव ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं के बल पर दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी बनी है। भाजपा एक राष्ट्रवादी और लोकतांत्रिक पार्टी है, जिसमें कार्यकर्ता देश के उत्थान के लिए कार्य करते हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा में सामान्य कार्यकर्ता भी अपने त्याग और तपस्या के दम पर उच्च पद तक पहुंचते हैं।
चुनाव पर्यवेक्षक शोभा यादव ने कहा कि भाजपा ही एकमात्र ऐसी पार्टी है, जहां लोकतांत्रिक व्यवस्था के तहत चुनाव होते हैं और कार्यकर्ताओं की राय जानने के बाद ही अध्यक्ष का चयन किया जाता है।
कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री संतोष दुबे ने किया। इस अवसर पर भाजपा नेता शारदा महेश प्रताप देव, अलखनाथ पाण्डेय, मुकेश निरंजन सिन्हा, विधायक प्रतिनिधि विवेकानंद तिवारी, सांसद प्रतिनिधि प्रमोद चौबे, जिला उपाध्यक्ष राजीव रंजन तिवारी, संजय ठाकुर, महामंत्री ओमप्रकाश गुप्ता, जिला मीडिया प्रभारी रितेश चौबे सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।












