भाजपा किसान मोर्चा ने किसानों की समस्याओं को लेकर एसडीओ को सौंपा मांग पत्र

Location: Garhwa

गढ़वा
भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष उदय कुशवाहा के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने अनुमंडल पदाधिकारी संजय पाण्डेय से मुलाकात कर बाजार समिति में किसानों को हो रही समस्याओं को लेकर एक मांग पत्र सौंपा।
मांग पत्र में मुख्य रूप से बाजार समिति में किसानों की सुविधाओं से जुड़ी कई मांगें रखी गईं। इनमें बाजार लगाने के लिए पक्का फर्श एवं छायादार स्थान का निर्माण, शुद्ध पेयजल की व्यवस्था, शौचालय की नियमित साफ-सफाई, किसानों के बैठने की उचित व्यवस्था, सरकारी गोदाम एवं कोल्ड स्टोरेज की सुविधा, किसान सहायता केंद्र की स्थापना, बाजार तक आने-जाने वाली सड़कों की मरम्मत, किसानों के लिए वाहन पार्किंग स्थल की व्यवस्था, थोक एवं खुदरा विक्रेताओं के लिए अलग-अलग स्थान चिन्हित करना, बाजार समिति में लावारिस पशुओं को रोकने के लिए चारदीवारी का निर्माण तथा समय पर किसानों को खाद-बीज उपलब्ध कराने की मांग शामिल है।
इस अवसर पर किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष उदय कुशवाहा ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता हमेशा किसानों की समस्याओं को लेकर आवाज उठाते रहे हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार ने किसानों के हित में अनेक योजनाएं चलाई हैं। झारखंड में पूर्व की भाजपा सरकार द्वारा कृषि आशीर्वाद योजना शुरू की गई थी, जिसे वर्तमान झामुमो सरकार ने बंद कर किसानों के साथ अन्याय किया है।
वहीं अनुमंडल पदाधिकारी संजय पाण्डेय ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि मामले की स्थल जांच कर समुचित व्यवस्था की जाएगी और किसानों के साथ किसी प्रकार का अन्याय नहीं होने दिया जाएगा।
मौके पर भाजपा नेता मनोज जायसवाल, मेराल प्रखंड विधायक प्रतिनिधि डॉ. लाल मोहन सहित कई भाजपा कार्यकर्ता एवं किसान मोर्चा के पदाधिकारी उपस्थित थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    News You may have Missed

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर
    error: Content is protected !!