भाजपा कार्यकर्ताओं ने अटल चौक पर मनाई अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती, सुशासन दिवस के रूप में दी श्रद्धांजलि

Location: Garhwa

गढ़वा। भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा गुरुवार को अटल चौक, गढ़वा में भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती सुशासन दिवस के रूप में मनाई गई। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की और “अटल बिहारी वाजपेयी अमर रहें”, “भारत माता की जय”, “वंदे मातरम्” जैसे नारे लगाए।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष ठाकुर प्रसाद महतो ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी ने देश के उत्थान के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया। उन्होंने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी ने देश को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से स्वदेशी आंदोलन को मजबूती प्रदान की। वे कुशल संगठनकर्ता होने के साथ-साथ एक श्रेष्ठ कवि, लेखक और विचारक भी थे।
जिलाध्यक्ष ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने विपरीत परिस्थितियों में भी सरकार चलाकर एक मिसाल कायम की। उन्होंने कभी गलत नीतियों से समझौता नहीं किया। मात्र एक वोट से केंद्र की सरकार गिरने के बाद भी उन्होंने विश्वास जताया था कि एक दिन पूरे देश में भाजपा की सरकार बनेगी। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में भाजपा की मजबूत सरकार है और अटल जी का सपना साकार हो रहा है।
कार्यक्रम में भाजपा नेता विनय चौबे, विधायक प्रतिनिधि विवेकानंद तिवारी, बबलू पटवा, नगर मंडल अध्यक्ष धनंजय गोंड, भाजयुमो जिलाध्यक्ष रामशीष तिवारी, उमेश कश्यप, पियूष चौबे सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    News You may have Missed

    बोदरा शतचंडी महायज्ञ में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़, प्रवचन में माता सीता के आदर्शों का किया गया वर्णन

    बोदरा शतचंडी महायज्ञ में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़, प्रवचन में माता सीता के आदर्शों का किया गया वर्णन

    मारपीट मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए

    मारपीट मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए

    बेंगलुरु में काम के दौरान हादसे में प्रवासी मजदूर की मौत, पार्थिव शरीर गांव पहुंचते ही मातम

    बेंगलुरु में काम के दौरान हादसे में प्रवासी मजदूर की मौत, पार्थिव शरीर गांव पहुंचते ही मातम

    सर्वेश्वरी समूह आश्रम में धूमधाम से मनाया गया स्थापना दिवस, स्वास्थ्य शिविर सहित कई कार्यक्रम आयोजित

    सर्वेश्वरी समूह आश्रम में धूमधाम से मनाया गया स्थापना दिवस, स्वास्थ्य शिविर सहित कई कार्यक्रम आयोजित

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर
    error: Content is protected !!