भवनाथपुर: शिक्षक पर छात्र को कमरे में बंद कर जबरन पैर दबवाने का आरोप, परिजन आक्रोशित

Location: Bhavnathpur

भवनाथपुर (गढ़वा)। उत्क्रमित प्राथमिक मध्य विद्यालय बेल पहाड़ी में सरकारी शिक्षक बबन सिंह और सहयोगी शिक्षक धीरेन्द्र पाल पर कक्षा दो के छात्र आलिशान कुमार को जबरन कमरे में बंद कर पैर दबवाने और गाली-गलौज करने का आरोप लगा है।

सोमवार दोपहर करीब 2:30 बजे छुट्टी के बाद दोनों शिक्षकों ने छात्र को घर जाने से रोक लिया और एक कमरे में बंद कर दिया। आरोप है कि उन्होंने छात्र से सिर और पैर दबवाया और कहा कि किसी को बताया तो अंजाम अच्छा नहीं होगा, साथ ही मिठाई खिलाने का लालच भी दिया। छात्र करीब दो घंटे तक कमरे में अकेला और असहाय महसूस करता रहा।

घर पहुंचने के बाद आलिशान ने परिजनों को अपनी आपबीती सुनाई, जिससे वे आक्रोशित हो गए। हालांकि, तब तक विद्यालय बंद हो चुका था। मंगलवार को अकरम अंसारी और अन्य ग्रामीण विद्यालय पहुंचे और प्रधानाध्यापक एखलाक अंसारी से मिलकर कार्रवाई की मांग की। ग्रामीणों ने बताया कि यह पहली घटना नहीं है, इससे पहले भी दो बार ऐसी घटनाएं हो चुकी हैं।

अन्य छात्रों ने की घटना की पुष्टि
चौथी कक्षा के छात्र शाहिल कुमार और शौमी अख्तर ने बताया कि उन्होंने खिड़की से झांककर देखा, जहां बबन सिंह और धीरेन्द्र पाल छात्र आलिशान से सिर और पैर दबवा रहे थे और गंदी-गंदी गालियां दे रहे थे।

प्रधानाध्यापक ने भी की शिक्षक के आचरण की शिकायत
प्रधानाध्यापक एखलाक अंसारी ने बताया कि शिक्षक बबन सिंह का आचरण पहले से ही संदिग्ध रहा है और विभाग को उनके खिलाफ लिखित और मौखिक शिकायतें दी जा चुकी हैं, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।

ग्रामीणों ने प्रशासन से दोषी शिक्षकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pratham Kumar Choubey

    Location: Bhavnathpur Pratham Kumar Choubey is reporter at आपकी खबर News from Bhavnathpur

    News You may have Missed

    बोदरा शतचंडी महायज्ञ में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़, प्रवचन में माता सीता के आदर्शों का किया गया वर्णन

    बोदरा शतचंडी महायज्ञ में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़, प्रवचन में माता सीता के आदर्शों का किया गया वर्णन

    मारपीट मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए

    मारपीट मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए

    बेंगलुरु में काम के दौरान हादसे में प्रवासी मजदूर की मौत, पार्थिव शरीर गांव पहुंचते ही मातम

    बेंगलुरु में काम के दौरान हादसे में प्रवासी मजदूर की मौत, पार्थिव शरीर गांव पहुंचते ही मातम

    सर्वेश्वरी समूह आश्रम में धूमधाम से मनाया गया स्थापना दिवस, स्वास्थ्य शिविर सहित कई कार्यक्रम आयोजित

    सर्वेश्वरी समूह आश्रम में धूमधाम से मनाया गया स्थापना दिवस, स्वास्थ्य शिविर सहित कई कार्यक्रम आयोजित

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर
    error: Content is protected !!