भवनाथपुर में भीता बांध का निरीक्षण, जल्द तैयार होगा नया डीपीआर

Location: Bhavnathpur

गढ़वा जिला अंतर्गत भवनाथपुर प्रखंड में क्षेत्रीय विधायक अनंत प्रताप देव की पहल पर बुधवार को लघु सिंचाई विभाग के कार्यपालक अभियंता डेविड तिर्की और कनीय अभियंता अनिल कुमार ने भीता बांध का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के बाद कार्यपालक अभियंता डेविड तिर्की ने बताया कि भीता बांध के ध्वस्त होने से स्थानीय किसानों को भारी परेशानी हो रही है। उन्होंने कहा कि आज बांध और उससे निकलने वाली नहरों का विस्तृत सर्वे किया गया है। जल्द ही इसके आधार पर नया डिजाइन और विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार कर प्रस्ताव उच्च स्तर पर भेजा जाएगा, ताकि किसानों को फिर से सिंचाई की सुविधा मिल सके।

गौरतलब है कि यह ऐतिहासिक भीता बांध करीब 22 बीघा क्षेत्र में फैला हुआ है और इसके टूट जाने से प्रखंड के लगभग आधा दर्जन पंचायतों की करीब 5000 एकड़ फसलयुक्त भूमि सिंचाई से वंचित हो गई है। किसानों को होने वाली इस क्षति को देखते हुए इसका जीर्णोद्धार अत्यंत आवश्यक हो गया है।

निरीक्षण के दौरान झामुमो प्रखंड अध्यक्ष अरविंद यादव, पूर्व बीससूत्री अध्यक्ष ब्रजेश सिंह, दीपक वर्मा, बिनोद सिंह, सूर्यदेव राउत, मनोज यादव, शैलेंद्र यादव, गोपाल उरांव समेत कई स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण मौजूद रहे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pratham Kumar Choubey

    Location: Bhavnathpur Pratham Kumar Choubey is reporter at आपकी खबर News from Bhavnathpur

    News You may have Missed

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर
    error: Content is protected !!