भवनाथपुर में तीन अलग-अलग घटनाओं में महिला समेत तीन लोग घायल

Location: Bhavnathpur

भवनाथपुर (गढ़वा) थाना क्षेत्र में तीन अलग-अलग घटनाओं में एक महिला सहित तीन लोग घायल हो गए।

पहली घटना खैरवा गांव के समीप हुई, जहां बिहार के रोहतास जिले के तीउरा परछा निवासी ललिता देवी (पति रामकिशन साह) और उनके भाई दीपक कुमार बाइक दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को सीएचसी भवनाथपुर में प्राथमिक उपचार के बाद दीपक कुमार को गंभीर हालत में गढ़वा रेफर कर दिया गया। बताया गया कि ललिता देवी अपने घर से सोन नदी पार कर भाई दीपक की बाइक पर सवार होकर मायके पाचाडूमर जा रही थीं। इसी दौरान खैरवा गांव के पास उनकी बाइक की एक अन्य बाइक से सीधी टक्कर हो गई, जिससे वे घायल हो गए।

दूसरी घटना थाना क्षेत्र के बघमनवा गांव में हुई, जहां हसनैन अंसारी (पिता कुर्बान अंसारी) ने पत्नी से विवाद के बाद कीटनाशक दवा खा ली। सोमवार की शाम हुए इस हादसे के बाद उन्हें गंभीर हालत में स्थानीय सीएचसी में भर्ती कराया गया। बताया जा रहा है कि हसनैन अंसारी हाल ही में कमाकर घर लौटा था और किसी बात को लेकर पति-पत्नी में कहासुनी हो गई थी।

तीसरी घटना भवनाथपुर थाना क्षेत्र के झगड़ाखांड गांव में हुई, जहां हृदय प्रसाद यादव की छह वर्षीय पुत्री शिवानी कुमारी सड़क पार करते समय बाइक की चपेट में आकर घायल हो गई। उसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pratham Kumar Choubey

    Location: Bhavnathpur Pratham Kumar Choubey is reporter at आपकी खबर News from Bhavnathpur

    News You may have Missed

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर
    error: Content is protected !!