भवनाथपुर में चैती रामनवमी की धूम, भक्तिमय हुआ माहौल

Location: Bhavnathpur

भवनाथपुर: प्रखंड में चैती रामनवमी से पहले ही भक्ति और आस्था का माहौल बन गया है। पूरे क्षेत्र में रामनवमी की तैयारियां जोरों पर हैं। महावीरी झंडों से सजी सड़कें और “जय श्रीराम” के गगनभेदी उद्घोष से वातावरण भक्तिमय हो गया है।

श्रद्धालु पूरे उत्साह के साथ रामनवमी पर्व की तैयारियों में जुटे हैं। भवनाथपुर टाउनशिप मुख्य पथ स्थित देवीधाम मंदिर, मुख्य बाजार, विभिन्न मंदिरों और चौक-चौराहों को महावीरी झंडों से सुसज्जित किया गया है। भगवा ध्वज और धार्मिक गीतों की गूंज से संपूर्ण क्षेत्र भक्ति के रंग में रंग गया है।

पूजा समिति के अध्यक्ष गौरव सिंह, राजमोहन यादव, नीतीश कुमार, निरंजन पाठक, वेदप्रकाश आर्य सहित अन्य राम भक्तों ने बताया कि इस बार भी भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी, जिसमें युवा, बुजुर्ग और बच्चे पूरे जोश के साथ भाग लेंगे। विभिन्न स्थानों पर भंडारे का आयोजन किया जाएगा, जहां श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण करेंगे।

उधर, स्थानीय प्रशासन रामनवमी के आयोजन को शांतिपूर्ण और भव्य बनाने के लिए पूरी तरह सतर्क है। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस बल की तैनाती की गई है, और प्रशासनिक अधिकारी लगातार निगरानी कर रहे हैं।

रामनवमी के दिन नगर में आकर्षक झांकियां निकाली जाएंगी और कलाकारों द्वारा हैरतअंगेज करतब प्रस्तुत किए जाएंगे। पूरे भवनाथपुर में अभी से भक्तिरस का माहौल बना हुआ है, और श्रद्धालु उल्लास के साथ इस पावन पर्व का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pratham Kumar Choubey

    Location: Bhavnathpur Pratham Kumar Choubey is reporter at आपकी खबर News from Bhavnathpur

    News You may have Missed

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर
    error: Content is protected !!