Location: Bhavnathpur
भवनाथपुर (गढ़वा):
टाउनशिप दुर्गा मंदिर प्रांगण में दुर्गा पूजा की तैयारी को लेकर यशवंत चौबे की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से इस वर्ष भी पूजा को पूर्व वर्षों की तरह धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया।
पूजा आयोजन को सफल बनाने के लिए एक समिति का गठन किया गया, जिसमें दीपक तिवारी को अध्यक्ष, राधेश्याम चतुर्वेदी को उपाध्यक्ष, पिंटू दुबे को सचिव, सूरज पांडेय को सह सचिव, दिवाकर चौधरी को कोषाध्यक्ष और बटेश्वर दुबे को सह कोषाध्यक्ष चुना गया।
संरक्षक के रूप में प्रदीप चौबे, ध्रुवनारायण दुबे और यशवंत चौबे को जिम्मेदारी दी गई है।
संयोजकों में रंजीत दुबे, हर्षित सिंह, आशुतोष सिंह और सचिन दुबे शामिल हैं।
कार्यकारिणी सदस्य के रूप में ईशांत सिंह, शुभम सिंह, रूद्र सिंह, राकेश यादव, रोहित सिंह, हर्ष सिंह, नैतिक सिंह, अभिषेक कुमार, आशु सिंह, करण कुमार, धुसू कुमार, विट्ठल मिश्रा और रंजीत माली को नामित किया गया है












