भवनाथपुर-खरौंधी प्रखंड में दो अलग-अलग घटनाएं: महिला को सांप ने काटा, युवक को लगा करंट, दोनों गंभीर

Location: Bhavnathpur

भवनाथपुर (गढ़वा), मंगलवार देर शाम:
खरौंधी प्रखंड अंतर्गत मंगलवार की देर शाम दो अलग-अलग घटनाओं में एक महिला और एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को स्वजनों द्वारा निजी वाहन से भवनाथपुर सीएचसी लाया गया, जहां चिकित्सक डॉ. सूर्यकांत कुमार द्वारा प्राथमिक उपचार जारी है।

पहली घटना खरौंधी के गोबर दाहा गांव की है, जहां पूजा देवी (पति – प्रभात कुमार) अपने पालतू जानवर को चारा दे रही थीं। इसी दौरान एक जहरीले सांप ने उनके पैर में काट लिया। सांप काटते ही झाड़ियों में छिप गया। पूजा देवी की स्थिति गंभीर बताई जा रही है।

दूसरी घटना बैतरा गांव की है, जहां अभिषेक कुमार (पिता – रामलाल मेहता) अपने घर में बिजली बोर्ड का स्विच ऑफ करने के दौरान करंट की चपेट में आ गए। हादसे के बाद वे गंभीर रूप से घायल हो गए।

दोनों ही मामलों में घायलों को समय रहते अस्पताल पहुंचा दिया गया, जिससे उनकी जान बचाई जा सकी। चिकित्सक की निगरानी में इलाज जारी है

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pratham Kumar Choubey

    Location: Bhavnathpur Pratham Kumar Choubey is reporter at आपकी खबर News from Bhavnathpur

    News You may have Missed

    बोदरा शतचंडी महायज्ञ में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़, प्रवचन में माता सीता के आदर्शों का किया गया वर्णन

    बोदरा शतचंडी महायज्ञ में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़, प्रवचन में माता सीता के आदर्शों का किया गया वर्णन

    मारपीट मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए

    मारपीट मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए

    बेंगलुरु में काम के दौरान हादसे में प्रवासी मजदूर की मौत, पार्थिव शरीर गांव पहुंचते ही मातम

    बेंगलुरु में काम के दौरान हादसे में प्रवासी मजदूर की मौत, पार्थिव शरीर गांव पहुंचते ही मातम

    सर्वेश्वरी समूह आश्रम में धूमधाम से मनाया गया स्थापना दिवस, स्वास्थ्य शिविर सहित कई कार्यक्रम आयोजित

    सर्वेश्वरी समूह आश्रम में धूमधाम से मनाया गया स्थापना दिवस, स्वास्थ्य शिविर सहित कई कार्यक्रम आयोजित

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर
    error: Content is protected !!