
Location: Meral
मेराल ब्लॉक कॉलोनी मध्य विद्यालय के सहायक शिक्षक प्रकाश राम की पत्नी सुनीता देवी (उम्र करीब 46 वर्ष) का निधन ब्रेन हेमरेज के कारण बुधवार सुबह हो गया। उनके असमय निधन से परिवार समेत पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है।
मृत्यु की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में लोग उनके घर पहुंचे और शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दी। शोक व्यक्त करने वालों में मुखिया रामसागर महतो, डॉ. लालमोहन, दशरथ प्रसाद, महेंद्र प्रसाद, विनोद प्रसाद समेत कई लोग शामिल रहे।