ब्रेकिंग न्यूज: मेराल में ट्रैक्टर की चपेट में आने से वृद्ध की मौत, परिजनों ने शव उठाने से किया इंकार

Location: Meral

मेराल: थाना क्षेत्र के हासनदाग गांव में शनिवार दोपहर लगभग 12 बजे एक ट्रैक्टर दुर्घटना में एक वृद्ध की मौत हो गई। मृतक की पहचान हासनदाग निवासी मुशन चौधरी (उम्र लगभग 70 वर्ष) के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार हासनदाग गांव के चरकपथली के पास खाड़ी में चिरौजीया गांव निवासी गोपाल साव और मनदीप साव के चिमनी ईंट भट्ठा के लिए जेसीबी और ट्रैक्टर से मिट्टी की खुदाई की जा रही थी। वहां मुशन चौधरी मुंशी का कार्य कर रहे थे और ट्रैक्टर की ट्रिप की गिनती कर रहे थे।

इसी दौरान हारादाग निवासी मनोज प्रसाद गुप्ता के जॉन डियर ट्रैक्टर को बैक करते समय मुशन चौधरी को टक्कर लग गई, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना जेसीबी मालिक शंभू साव ने परिजनों को दी। घायल मुशन को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही मृतक के परिजन मौके पर पहुंचे और शंभू साव पर हत्या का आरोप लगाते हुए मारपीट करने लगे। हालांकि स्थानीय ग्रामीणों के हस्तक्षेप से मामला शांत हुआ। इस संबंध में मेराल थाना को सूचना दी गई, जिसके बाद थाना प्रभारी विष्णुकांत मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।

खबर लिखे जाने तक परिजनों ने शव को उठाने से इनकार कर दिया है। उनकी मांग है कि दुर्घटना करने वाले व्यक्ति को घटनास्थल पर लाया जाए।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Yaseen Ansari

    Location: Meral Yaseen Ansari is reporter at आपकी खबर News from Meral

    News You may have Missed

    बोदरा शतचंडी महायज्ञ में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़, प्रवचन में माता सीता के आदर्शों का किया गया वर्णन

    बोदरा शतचंडी महायज्ञ में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़, प्रवचन में माता सीता के आदर्शों का किया गया वर्णन

    मारपीट मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए

    मारपीट मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए

    बेंगलुरु में काम के दौरान हादसे में प्रवासी मजदूर की मौत, पार्थिव शरीर गांव पहुंचते ही मातम

    बेंगलुरु में काम के दौरान हादसे में प्रवासी मजदूर की मौत, पार्थिव शरीर गांव पहुंचते ही मातम

    सर्वेश्वरी समूह आश्रम में धूमधाम से मनाया गया स्थापना दिवस, स्वास्थ्य शिविर सहित कई कार्यक्रम आयोजित

    सर्वेश्वरी समूह आश्रम में धूमधाम से मनाया गया स्थापना दिवस, स्वास्थ्य शिविर सहित कई कार्यक्रम आयोजित

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर
    error: Content is protected !!