ब्रेकिंग न्यूज़ : हैड्रा मशीन के चपेट में आने से एक की मौत, शव को नही उठाने दे रहे है आक्रोशित लोग

Location: Dhurki

धुरकी प्रखण्ड मुख्यालय के गेट के समीप अंबाखोरेया भाया धुरकी होते हुए नगर उंटारी तक निर्माणाधीन सड़क में कार्य कर रहे हैडरा मशीन ने एक लूना सवार बुजुर्ग को सोमवार की दोपहर में कुचल दिया, जिससे उनकी घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई, मृतक का पहचान महेश साव उर्फ चटपटी साव उम्र (65 वर्ष) ग्राम टाटीदीरी गांव के निवासी के रूप में हुई, है।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया की मृतक चावल गेहूं खरीदने के कार्य करता था और दिनचर्या की तरह वह गांव के आस पास सहित दूसरे गांव में घूम- घूम कर खरीदारी करता था और मृतक खरीदारी करके धुरकी से अपने गांव दो पहिया वाहन लूना से चावल गेहूं लेकर लौट रहा था। इसी क्रम में सड़क में कार्य कर रहे हैडरा मशीन के चपेट में आ गया जिससे उसकी घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
घटना के जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी उपेंद्र कुमार अपने दल बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली, थाना प्रभारी ने घटना स्थल से मृतक का शव उठाने की कोशिश की लेकिन स्थानीय ग्रामीण व जनप्रतिनिधि ने शव को नही उठाने दिया, बल्कि घटना स्थल पर ठेकेदार को बुलाने की बात कही और मृतक के परिजन को मुआवजा दिलाने की मांग पर अड़े रहे, इधर ग्रामीणों ने बताया की सड़क के संवेदक की घोर लापरवाही है, सड़क निर्माण में अनियमिता बरती जा रही है और संवेदक के द्वारा धीमी गति से सड़क निर्माण में कार्य होने से इस सड़क में ऐसे छोटी बड़ी घटना लगातार घटते रहती है।
खबर लिखे जाने तक शव घटना स्थल पर ही पड़ा हुआ था।मालूम हो की इस निर्माणधीन सड़क में सड़क दुर्घटना में कई लोगों को मौत हो चुकी है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

Ghulam Rabbani

Location: Dhurki Ghulam Rabbani is reporter at आपकी खबर News from Dhurki

News You may have Missed

राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर
error: Content is protected !!