ब्रेकिंग न्यूज़: मेदिनीनगर शहर थाना परिसर में लगी भीषण आग, कई गाड़ियां जलकर खाक

Location: पलामू

मेदिनीनगर। रविवार दोपहर मेदिनीनगर शहर थाना परिसर में अचानक भीषण आग लग गई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग की चपेट में आकर हनुमान मंदिर के पास खड़ी लाखों रुपये की कई गाड़ियां जलकर खाक हो गईं।

घटना के पास ही पुलिस क्वार्टर, महिला थाना और टीओपी-1 स्थित है। आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया गया।

पुलिसकर्मियों के मुताबिक, सबसे पहले थाना परिसर की झाड़ियों में आग लगी, जो धीरे-धीरे मालखाना में खड़े जब्त वाहनों तक फैल गई। इससे कई बाइक और चारपहिया वाहन जल गए।

थाना प्रभारी गुलशन बिरुआ ने बताया कि आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। आग लगने के बाद पुलिस के जवानों ने भी तत्काल मौके पर पहुंचकर आग को फैलने से रोका और फायर ब्रिगेड के आने तक काबू पाने की कोशिश करते रहे।

फिलहाल आग पूरी तरह बुझाने की कोशिश जारी है और जली हुई गाड़ियों की संख्या का आकलन किया जा रहा है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Upendra Kumar

    Location: Palamu Upendra Kumar is reporter at Aapki Khabar from Palamu

    News You may have Missed

    बोदरा शतचंडी महायज्ञ में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़, प्रवचन में माता सीता के आदर्शों का किया गया वर्णन

    बोदरा शतचंडी महायज्ञ में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़, प्रवचन में माता सीता के आदर्शों का किया गया वर्णन

    मारपीट मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए

    मारपीट मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए

    बेंगलुरु में काम के दौरान हादसे में प्रवासी मजदूर की मौत, पार्थिव शरीर गांव पहुंचते ही मातम

    बेंगलुरु में काम के दौरान हादसे में प्रवासी मजदूर की मौत, पार्थिव शरीर गांव पहुंचते ही मातम

    सर्वेश्वरी समूह आश्रम में धूमधाम से मनाया गया स्थापना दिवस, स्वास्थ्य शिविर सहित कई कार्यक्रम आयोजित

    सर्वेश्वरी समूह आश्रम में धूमधाम से मनाया गया स्थापना दिवस, स्वास्थ्य शिविर सहित कई कार्यक्रम आयोजित

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर
    error: Content is protected !!