ब्रेकिंग न्यूज़:सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत,दूसरा गंभीर रूप से घायल

Location: पलामू

ट्रैफिक प्रभारी समाल अहमद ने घायल और मृत व्यक्ति को पहुंचाया अस्पताल

मेदिनीनगर।शहर थाना क्षेत्र के शाहपुर पुल के पास शनिवार की रात करीब 9:00 बजे सड़क दुर्घटना में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।इसके बाद राहगीरों के द्वारा इस घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। घटना की जानकारी मिलने पर ट्रैफिक प्रभारी समाल अहमद ट्रैफिक पुलिस के जवान कुणाल दुबे,श्री कांत दुबे,अंतेश कुमार घटनास्थल पर पहुंचकर दोनों घायलों को इलाज के लिए मेदिनिराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया।जहां चिकित्सकों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया।जबकि दूसरा का इलाज मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल में ही चल रहा है।मृत व्यक्ति की पहचान चैनपुर थाना क्षेत्र के शाहपुर निवासी अनिल राम के पुत्र लक्की कुमार उम्र 20 वर्ष और घायल युवक की पहचान शाहपुर निवासी अशरफ अंसारी उम्र 14 वर्ष के रूप में को गई है।वहीं घटना की जानकारी मिलने पर अस्पताल पुलिस चौकी के एएसआई नीरज कुमार सिंह और पुलिस जवान महेंद्र कुमार अस्पताल पहुंचकर घायल के परिजनों से घटना के बारे में जानकारी ले रहे हैं। वहीं घटना की जानकारी मिलने पर मृतक और घायल के परिजन अस्पताल पहुंचे।अस्पताल में मृत्यु के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।जबकि घायल के परिजन अपने देखरेख में घायल युवक का इलाज करवा रहे हैं। वहीं मौके पर उपस्थित ट्रैफिक प्रभारी समाल अहमद ने बताया कि आजकल के युवा पीढ़ी बिना हेलमेट के वाहन चला रहे हैं जिसके वजह से लगातार युवा पीढ़ी दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं और उनकी जान चली जा रही है।उन्होंने लोगों से आग्रह किया है कि यदि वाहन चलाते समय लोग बिना हेलमेट के पकड़े जाते हैं तो उसका पैरवी कोई भी ना करें। यदि आप वाहन पकड़े जाने पर पैरवी करते हैं तो आप बिना हेलमेट वाहन चलाने वाले व्यक्ति के जान के दुश्मन हैं।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Upendra Kumar

    Location: Palamu Upendra Kumar is reporter at Aapki Khabar from Palamu

    News You may have Missed

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर
    error: Content is protected !!