ब्रेकिंग न्यूज़:सड़क दुर्घटना में महिला सहित चार व्यक्ति घायल एक बच्ची की मौत

Location: पलामू

मेदिनीनगर।लेस्लीगंज थाना क्षेत्र के इंजीनियरिंग कॉलेज के समीप शनिवार की सुबह दो बाइक के आमने सामने की टक्कर में लेसलीगंज थाना क्षेत्र के भलमंडा गांव निवासी अमित कुमार उम्र 30 वर्ष ,पत्नी सुनीता देवी 30 वर्ष और पुत्री अंजनी कुमारी उम्र 6 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गए।जबकि दूसरे बाइक पर सवार जोगेंद्र साव उम्र 35 वर्ष और बबन साव उम्र 32 वर्ष भी गंभीर रूप से घायल हो गए।इसके बाद स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से सभी घायलों को इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया।जहां चिकित्सको ने अंजनी कुमारी को मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बताया कि बाइक की टक्कर होने के बाद बच्ची उसी रास्ते से गुजर रहे ट्रैक्टर की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गई थी।जिसके कारण बच्ची की मौत हुई है।वही घटना की जानकारी मिलने पर अस्पताल पुलिस चौकी के पुलिस जवान विकास कुमार और महेंद्र कुमार अस्पताल पहुंच कर परिजनों से घटना के बारे में जानकारी लेकर बच्ची के शव का इंक्वेस्ट कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।वही इस घटना के बाद से मृतक बच्ची के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।वही घटना की जानकारी मिलने पर लेसलीगंज थाना की पुलिस घटना स्थल पर पहुंच कर घटना से संबंधित मामले की छानबीन में गई है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Upendra Kumar

    Location: Palamu Upendra Kumar is reporter at Aapki Khabar from Palamu

    News You may have Missed

    सर्वेश्वरी समूह आश्रम में धूमधाम से मनाया गया स्थापना दिवस, स्वास्थ्य शिविर सहित कई कार्यक्रम आयोजित

    सर्वेश्वरी समूह आश्रम में धूमधाम से मनाया गया स्थापना दिवस, स्वास्थ्य शिविर सहित कई कार्यक्रम आयोजित

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी
    error: Content is protected !!