ब्रेकिंग न्यूज़:खुखड़ी चुनने गए तीन लोगो की तलाब में डूबने से मौत

Location: पलामू

मेदिनीनगर।मोहम्मदगंज में दो दिन पूर्व खोखड़ी चुनने गए तीन लोगो की गौरहा बांध तालाब में डूबने से मौत हो गई। मंगलवार की सुबह पुलिस ने तीनों शव को तालाब से बाहर निकलवा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।मृतकों की पहचान मोहम्मदगंज थाना क्षेत्र के बटुउआ गांव निवासी स्वर्गीय सुदेशी रजवार की पत्नी शांति कुंवर उम्र 52 वर्ष,पुत्री काजल कुमारी उम्र 7 वर्ष और एक अन्य युवती अंजली कुमारी उम्र 14 वर्ष के रूप में की गई है।इस संबंध में जानकारी देते हुए मोहम्मदगंज थाना प्रभारी नारायण सोरेन ने बताया कि दो दिन पूर्व तीनों लोग मोहम्मदगंज थाना क्षेत्र के गौरहा बांध तालाब की ओर खुखड़ी चुनने गए थे। इसके बाद से तीनों व्यक्ति लापता थे। परिजन काफी खोजबीन कर रहे थे।इसके बाद भी इनका कुछ पता नहीं चल पा रहा था। इसी बीच मंगलवार की सुबह ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दिया कि गौरहा बांध तालाब में किसी महिला का शव पानी में तैर रहा है। इसकी सूचना मिलते ही मोहम्मदगंज थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से तीनों शव को बाहर निकलवाया।जिसकी पहचान बटुउआ गांव निवासी स्वर्गीय सुदेशी रजवार की पत्नी शांति कुंवर उम्र 52 वर्ष,पुत्री काजल कुमारी उम्र 7 वर्ष और एक अन्य युवती अंजली कुमारी उम्र 14 वर्ष के रूप में की गई। उन्होंने बताया कि शव मिलने के बाद पुलिस के द्वारा शव का इंक्वेस्ट कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।वहीं इस घटना के बाद से पुलिस घटना से संबंधित मामले की छानबीन में जुट गई है। इस घटना के बाद से गांव में मातम पसरा हुआ है।वही घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Upendra Kumar

    Location: Palamu Upendra Kumar is reporter at Aapki Khabar from Palamu

    News You may have Missed

    बोदरा शतचंडी महायज्ञ में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़, प्रवचन में माता सीता के आदर्शों का किया गया वर्णन

    बोदरा शतचंडी महायज्ञ में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़, प्रवचन में माता सीता के आदर्शों का किया गया वर्णन

    मारपीट मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए

    मारपीट मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए

    बेंगलुरु में काम के दौरान हादसे में प्रवासी मजदूर की मौत, पार्थिव शरीर गांव पहुंचते ही मातम

    बेंगलुरु में काम के दौरान हादसे में प्रवासी मजदूर की मौत, पार्थिव शरीर गांव पहुंचते ही मातम

    सर्वेश्वरी समूह आश्रम में धूमधाम से मनाया गया स्थापना दिवस, स्वास्थ्य शिविर सहित कई कार्यक्रम आयोजित

    सर्वेश्वरी समूह आश्रम में धूमधाम से मनाया गया स्थापना दिवस, स्वास्थ्य शिविर सहित कई कार्यक्रम आयोजित

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर
    error: Content is protected !!