बिरला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल में तिलक लगाकर किया गया छात्रों का शाला प्रवेश

Location: Shree banshidhar nagar

श्री बंशीधर नगर (प्रतिनिधि): सीरिया टोंगर स्थित बिरला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल में मंगलवार को नव नामांकित छात्र-छात्राओं का उत्साहपूर्वक स्वागत करते हुए शाला प्रवेश कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान शिक्षिकाओं ने छात्रों को तिलक लगाकर विद्यालय में प्रवेश दिलाया।

कार्यक्रम की शुरुआत नर्सरी कक्षा की एक छात्रा के स्वागत से हुई, जिसके बाद सभी कक्षाओं के विद्यार्थियों का तिलक व पुष्पों के साथ अभिनंदन किया गया। प्रातःकालीन सभा का संचालन शिक्षिकाओं द्वारा किया गया। माँ सरस्वती की तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्वलन व माल्यार्पण कर छात्रों ने आशीर्वाद प्राप्त किया।

इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक मनीष सिंह, प्राचार्य रवीश प्रजापति सहित समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे। निदेशक मनीष सिंह ने कहा कि बिरला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल आधुनिक व उत्कृष्ट शिक्षा प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि विद्यालय की अनुभवी शिक्षकों की टीम न केवल शैक्षिक दृष्टिकोण से, बल्कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए भी समर्पित है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Dinesh Pandey

    Location: Shri Banshidhar Nagar Dinesh Pandey is Reporter at Aapki Khabar news channel from Shri Banshidhar Nagar

    News You may have Missed

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर
    error: Content is protected !!