बिजली चोरी के आरोप में 21 लोगों पर रेहला थाना में हुयी प्राथमिकी

Location: पलामू

मेदिनीनगर।पलामू जिले के रेहला थाना क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न गांवों व मोहल्लों में बिजली चोरी को लेकर दो दिनों तक तक लगातार छापेमारी अभियान चलाया गया.इस दौरान 21 लोगों को बिजली चोरी करते हुये पकड़ा गया. विद्युत विभाग के कनीय अभियंता महादेव महतो ने शुक्रवार को रेहला थाने में विद्युत चोरी के आरोप में पकड़े गये सभी लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी करायी.कनीय अभियंता श्री महतो ने बताया कि झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड के वरीय अधिकारियों से मिले निर्देश पर एक टीम गठित कर क्षेत्र में दो दिनों तक छापेमारी अभियान चलाया गया. जिसमें 21 लोगों को अवैध रूप से बिजली उपयोग करते रंगे हाथ पकड़ा गया.जिनपर नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है.छापेमारी दल में कनीय अभियंता महादेव महतो के साथ तकनीकी सहायक प्रमोद वर्मा,विद्युत कर्मी अंकित तिवारी,शैलेन्द्र कुमार चौधरी व संजीत कुमार यादव शामिल थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Upendra Kumar

    Location: Palamu Upendra Kumar is reporter at Aapki Khabar from Palamu

    News You may have Missed

    बोदरा शतचंडी महायज्ञ में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़, प्रवचन में माता सीता के आदर्शों का किया गया वर्णन

    बोदरा शतचंडी महायज्ञ में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़, प्रवचन में माता सीता के आदर्शों का किया गया वर्णन

    मारपीट मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए

    मारपीट मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए

    बेंगलुरु में काम के दौरान हादसे में प्रवासी मजदूर की मौत, पार्थिव शरीर गांव पहुंचते ही मातम

    बेंगलुरु में काम के दौरान हादसे में प्रवासी मजदूर की मौत, पार्थिव शरीर गांव पहुंचते ही मातम

    सर्वेश्वरी समूह आश्रम में धूमधाम से मनाया गया स्थापना दिवस, स्वास्थ्य शिविर सहित कई कार्यक्रम आयोजित

    सर्वेश्वरी समूह आश्रम में धूमधाम से मनाया गया स्थापना दिवस, स्वास्थ्य शिविर सहित कई कार्यक्रम आयोजित

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर
    error: Content is protected !!