बाराती वाहन पलटा दो युवक हुए घायल

Location: पलामू

मेदिनीनगर।बरवाडीह थाना क्षेत्र के मुरू निवासी राजनाथ राम के पुत्र मनदीप कुमार उम्र 18 वर्ष और उसी गांव के कजरु उरांव के पुत्र संदीप कुमार उम्र 20 वर्ष सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए। इस घटना के बारे में परिजनों ने बताया कि दोनों युवक शुक्रवार की रात अपने गांव से कमांडर जीप पर सवार होकर पलामू जिले के पाटन थाना क्षेत्र अंतर्गत किसी के घर शादी समारोह में शामिल होने गए थे। उधर से शनिवार की सुबह घर लौटने के क्रम में केचकी पूल के पास उनका वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया।जिसमें दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। जबकि वाहन पर सवार अन्य व्यक्तियों को हल्की-फुल्की चोट आई थी वे सभी अपने घर चले गए। इसके बाद स्थानीय ग्रामीणों के द्वारा दोनों युवकों को इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया। जहां इलाज के बाद भी उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं घटना की जानकारी मिलने पर परिजन अस्पताल पहुंचकर अपने देखरेख में दोनों घायल युवको का इलाज करवा रहे है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Upendra Kumar

    Location: Palamu Upendra Kumar is reporter at Aapki Khabar from Palamu

    News You may have Missed

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर
    error: Content is protected !!