बरवाहा गांव में सांप काटने से युवक की मौत, जमीन पर सोते वक्त हुआ हादसा

Location: Ranka

रंका (गढ़वा) : रंका थाना क्षेत्र के बरवाहा गांव निवासी साहेब मांझी (35 वर्ष) की मौत बुधवार की रात करीब एक बजे विषैले सांप के काटने से हो गई।

बताया जाता है कि साहेब मांझी अपने पुराने जीर्ण-शीर्ण कच्चे घर में परिवार और बच्चों के साथ जमीन पर सो रहा था। रात करीब एक बजे करवट बदलते समय उसे करैत सांप ने डंस लिया। डंसते ही उसे चुभन महसूस हुई और नींद खुल गई, लेकिन तब तक सांप घर में मौजूद एक मूषक के बिल में घुस चुका था।

परिवार और पड़ोस के लोगों को जानकारी मिलते ही वह अचेत हो गया। परिजन उसे लेकर तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे, लेकिन इलाज शुरू होने से पहले ही उसकी मौत हो गई।

घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस अस्पताल पहुंची और गुरुवार सुबह पोस्टमार्टम के लिए शव को गढ़वा भेज दिया।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Mahendra Ojha

    Location: Ranka Mahendra Ojha is reporter at आपकी खबर News from Ranka

    News You may have Missed

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर
    error: Content is protected !!