बरडीहा में मारपीट मामले में दो आरोपी जेल भेजे गए

Location: Manjhiaon

गढ़वा जिले के बरडीहा थाना क्षेत्र अंतर्गत सलगा गांव में 14 सितंबर को दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का इलाज सदर अस्पताल गढ़वा में किया जा रहा है। इस मामले में घायल लीलावती देवी (पति दिलीप यादव) के बयान पर सात लोगों के खिलाफ बरडीहा थाना में कांड संख्या 54/25 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धाराएं 115(2), 126(2), 109, 117(2)3(5) बीएनएस के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।

आरोपियों में सलगा गांव निवासी इंद्रनाथ यादव के पुत्र उदय भानु यादव (32 वर्ष) और छोटे लाल यादव सहित कुल सात लोग शामिल हैं। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों — उदय भानु यादव और छोटे लाल यादव — को गिरफ्तार कर गुरुवार को गढ़वा जेल भेज दिया है। शेष आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।

थाना प्रभारी ऋषिकेश कुमार सिंह ने बताया कि यह मामला डायन-भूत से जुड़ा नहीं है। यदि कोई अंधविश्वास के कारण झगड़ा करता है, तो इसे अशिक्षा माना जाएगा, क्योंकि कानून डायन बिसाही को मान्यता नहीं देता है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Sarita Rani

    Location: Manjhiaon/Bardiha Sarita Rani is reporter at आपकी खबर News from Manjhiaon/Bardiha

    News You may have Missed

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर
    error: Content is protected !!