बरडीहा थाना प्रभारी ने अवैध शराब भट्टी ध्वस्त, 6 क्विंटल जावा महुआ किया विनष्ट

Location: Manjhiaon

मझिआंव। पुलिस अधीक्षक अमन कुमार के निर्देश पर नशामुक्ति अभियान के तहत बरडीहा थाना क्षेत्र में अवैध शराब निर्माण पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में गुरुवार की शाम करीब 5 बजे थाना प्रभारी ऋषिकेश कुमार सिंह के नेतृत्व में लोका गांव के घुरघुरी नामक स्थान पर छापामारी की गई।

छापामारी के दौरान अवैध रूप से संचालित महुआ शराब की भट्टी को ध्वस्त कर लगभग 6 क्विंटल जावा महुआ को नष्ट कर दिया गया। मौके से ड्रम एवं शराब बनाने के सभी उपकरणों को भी पुलिस ने नष्ट कर दिया।

थाना प्रभारी ने बताया कि अब अवैध कारोबारी शराब बनाने के लिए नए-नए तरीके अपना रहे हैं। पहले वे जंगल या खेतों में भट्टी लगाते थे, अब गैस पर शराब बनाने लगे हैं और पकड़े जाने से बचने के लिए लगातार जगह भी बदलते रहते हैं। पुलिस की भनक लगते ही संचालक मौके से फरार हो गए। किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है, लेकिन भट्टी संचालकों की पहचान कर जांच की जा रही है।

थाना प्रभारी ने कहा कि अवैध शराब कारोबारियों पर कार्रवाई लगातार जारी रहेगी और पकड़े जाने पर उन्हें जेल भेजा जाएगा। कार्रवाई से अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Sarita Rani

    Location: Manjhiaon/Bardiha Sarita Rani is reporter at आपकी खबर News from Manjhiaon/Bardiha

    News You may have Missed

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर
    error: Content is protected !!