बकरीद को ले धुरकी में हुई शान्ति समिति की बैठक, शांतिपूर्ण तरीके से मनाने की अपील

Location: Dhurki

धुरकी: थाना परिसर में बकरीद पर्व को लेकर शनिवार को शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी उपेंद्र कुमार ने की। बैठक में बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण व धूमधाम तरीके से मनाने का निर्णय लिया गया। बैठक में दोनो समुदाय के लोगों के अलावे जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। इस दौरान बैठक में मौजूद लोगों ने बारी बारी से अपनी अपनी बातों को रखा।

थाना प्रभारी उपेंद्र कुमार ने कहा कि विभिन्न मस्जिदों में नमाज के लिए जो भी समय तय किया गया है, उसी अनुसार बकरीद का नमाज अदा करें। उन्होंने कहा की अफवाहों पर ध्यान नहीं दे। किसी भी अप्रिय घटना पर तत्काल पुलिस को सूचित करें। त्योहार के दौरान सौहार्द बिगाड़ने वाले को चिन्हित कर कड़ी कार्यवाई की जायेगी। बैठक का संचालन पूर्व मुखिया लक्ष्मण यादव ने किया।

मौके पर उपस्थित सब इंस्पेक्टर बिक्कू कुमार, ए एस आई शैलेंद्र कुमार, जिला परिषद सदस्य सुनीता कुमारी, पूर्व जिला पार्षद नंदगोपाल यादव, भाजपा नेता इंद्रमणि जायसवाल,साबिर अंसारी, इस्लाम खान, सहादत अंसारी, दामोदर जयसवाल, फिरोज खान, श्यामकिशोर विश्वकर्मा, सफी अंसारी सहित अन्य लोग मौजूद थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Ghulam Rabbani

    Location: Dhurki Ghulam Rabbani is reporter at आपकी खबर News from Dhurki

    News You may have Missed

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर
    error: Content is protected !!