बकरीद के मौके पर मुस्लिम धर्मावलंवियों ने ईद उल अजहा का नमाज किया अदा

Location: Garhwa

जिला मुख्यालय गढ़वा समेत सभी प्रखंड मुख्यालय व ग्रामीण क्षेत्रों में बकरीद पर्व त्यौहार के मौके पर मुस्लिम धर्मावलंवियों ने ईद उल अजहा की नमाज अदा किया।

गढ़वा के विभिन्न मस्जिदों मदरसों बकरीद का नमाज अदा किया गया इस मौके पर झारखंड सरकार के मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने लोगों को बकरीद की बधाई दी ।

गढ़वा जिला में ईद- उल- अजहा का त्योहार अकीदत व मसर्रत के साथ मनाया गया। इस मौके पर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने स्थानीय इदगाहों, मस्जिदों व मदरसों में दो रिकअत वाजिब नमाज- ए- ईद – उल- अजहा अदा की। नमाज अदायगी को लेकर इन स्थलों पर सुबह से ही नमाजियों की भीड़ जमा होने लगी थी। नमाज अदा करने के बाद लोग एक दूसरे से गले मिलकर ईद- उल- अजहा की बधाई दी। वहीं घर पहुंच कर अकीदतमंदों ने खुदा की राह बकरा की कुर्बानी पेश की।शहर व ग्रामीण क्षेत्रों के सभी नमाज अदायगी स्थलों पर इंताजामिया कमेटियो के द्वारा नमाजियों की सूविधा के लिए ध्वनि विस्तारक यंत्र सहित अन्य इंतजाम किया गया था। वहीं पर्व के अवसर शांति व्यवस्था कायम रखने हेतु प्रशासन के द्वारा इबादतगाहों के पास दंडाधिकारी व पुलिस बल के जवान तैनात किए गए थे। नमाज अदायगी के पूर्व जामा मस्जिद के पेश इमाम हाफिज अब्दुस्समद ने कहा कि इस्लाम मजहब में ईद-उल-अजहा का संबंध कुर्बानी से है। इस ईद पर कुर्बानी दी जाती है। इस कुर्बानी के जरिए से बंदा अल्लाह की रजा हासिल करता है। बेशक अल्लाह को कुर्बानी का गोश्त नहीं पहुंचता है। बल्कि वह तो केवल कुर्बानी के पीछे बंदों की नीयत को देखता है। उन्होंने कहा कि अल्लाह को पसंद है कि बंदा उसकी राह में अपना हलाल तरीके से कमाया हुआ धन खर्च करे। कुर्बानी का सिलसिला ईद के दिन को मिलाकर तीन दिनों तक चलता है। उन्होंने कहा कि इब्रा‍हीम अलैह सलाम एक पैगंबर गुजरे हैं। जिन्हें ख्वाब में अल्लाह का हुक्म हुआ कि वे अपने प्यारे बेटे इस्माईल को अल्लाह की राह में कुर्बान कर दें। यह इब्राहीम अलैह सलाम के लिए एक इम्तिहान था। जिसमें एक तरफ थी अपने बेटे से मुहब्बत व एक तरफ था अल्लाह का हुक्म। इब्राहीम अलैह सलाम ने सिर्फ व सिर्फ अल्लाह के हुक्म को पूरा किया। अल्लाह को राजी करने की नीयत से अपने लख्ते जिगर इस्माईल अलैह सलाम की कुर्बानी देने को तैयार हो गए। उन्होंने कहा कि अल्लाह रहीमो करीम है। वह तो दिल के हाल जानता है। जैसे ही इब्राहीम अलैह सलाम छुरी लेकर अपने बेटे को कुर्बान करने लगे, वैसे ही फरिश्तों के सरदार जिब्रील अमीन ने तेजी से इस्माईल अलैह सलाम को छुरी के नीचे से हटाकर उनकी जगह एक मेमने को रख दिया। इस तरह इब्राहीम अलैह सलाम के हाथों मेमने के जिब्हा होने के साथ पहली कुर्बानी हुई। इसके बाद जिब्रील अमीन ने इब्राहीम अलैह सलाम को खुशखबरी सुनाई कि अल्लाह ने आपकी कुर्बानी कुबूल कर ली है। अल्लाह आपकी कुर्बानी से राजी है। उन्होंने कहा कि ईद -उल- अजहा पर कुर्बानी देना वाजिब है। अगर साहिबे निसाब होते हुए भी किसी शख्स ने कुर्बानी नहीं दी तो वह गुनाहगार होगा।

जबकि तवनियां गांव में मदरसा गौसिया जियाउल उलूम इस्थित ईदगाह कमेटी द्वारा बड़े ही धूमधाम से ईदगाह को सजाया रचाया गया था जिसमें ईद उल अजहा की नमाज अदा की गई इस वर्ष ईद उल अजहा की नमाज पर बड़ी संख्या में लोगों ने ईदगाह में जाकर सौहार्दपूर्ण तरीके से नमाज अदा किया एवं नमाजियों द्वारा देश में अमन चैन और भाईचारे के साथ साथ राज्य तथा देश के तरक्की के लिए भी दुआ मांगी गई। त्योहार को लेकर बच्चों में काफी उत्साहित रहा। नमाज अदा के बाद लोगों ने आपस में गले मिलकर एक दूसरे को ईद के मुबारकबाद दिया। मुबारकबाद देने वालों में शिक्षक जमील अंसारी शिक्षक मंसूर आलम उप मुखिया नेसार अंसारी गुलाम मुर्तजा अंसारी सफायत अंसारी जिया उल हक अंसारी मुमताज अंसारी साकिर हुसैन तस्लीम अंसारी खलील अंसारी फरीद अंसारी असलम अंसारी हदीस अंसारी सफीक अंसारी नसीम राजा वकील अंसारी आदि लोग शामिल हैं।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Yaseen Ansari

    Location: Meral Yaseen Ansari is reporter at आपकी खबर News from Meral

    News You may have Missed

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध
    error: Content is protected !!